उत्तर प्रदेश

हार से दुखी सपा प्रत्याशी गुलशन बिंदू ने की आत्महत्या की कोशिश

फैजाबाद/अयोध्या : यूपी नगर निकाय चुनाव के नतीजे चौंकाने वाले आ रहे हैं। वहीं अयोध्या में बीजेपी के ऋषिकेश उपाध्याय ने समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी किन्नर गुलशन बिन्दू को हराकर जीत दर्ज की हैं। लेकिन इसी बीच खबर है कि किन्नर गुलशन ने खुद पर मिट्टी का तेल डाल आत्महत्या की कोशिश की है। जानकारी के मुताबिक गुलशन ने हार से दुखी होकर बीच सड़क खुद पर मिट्टी का तेल डालकर आत्महत्या की कोशिश की है। लेकिन पार्टी कार्यकर्ताओं और पुलिस के सहयोग से उन्हें बचा लिया गया। इतना ही नहीं उन्होंने सरेआम बीजेपी पर निशाना साधते हुए, पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। बता दें, कि नगर निकाय चुनाव के 3 चरणों में हुए मतदान के बाद आज वोटों की गिनती हो रही है। यूपी में इस बार 653 निकायों में 12007 वार्डों में चुनाव हुआ है।इसमें 16 नगर निगम, 198 नगर पालिका परिषद और 438 नगर पंचायत शामिल हैं।प्रदेश में निगम और पंचायत मिलाकर कुल 79,113 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होना है।

Related Articles

Back to top button