फीचर्डराज्यराष्ट्रीय

हिमाचल में हादसा, नदी में बहे 23 छात्र-छात्राएं

himachal damकुल्लूहिमाचल प्रदेश में हैदराबाद के 23 छात्र व्यास नदी में बह गए। इनमें 17 लड़के और 6 लड़कियां बताई जा रही हैं। प्रात्त जानकारी के मुताबिक हैदराबाद के वीएनआर कॉलेज से बीटेक कर रहे स्टूडेंट्स हिमाचल घूमने आए थे। मंडी में थलौट स्टेशन के पास बस रूकी। यहां पर छात्र साथ में बह रही नदी व्‍यास में नहाने उतर गए। अचानक लारजी डैम से पानी छोड़ा गया। इस कारण पानी का बहाव अचानक बढ़ गया और 23 छात्र बह गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। राहत कार्य जारी है। अंधेरा होने की वजह से राहत कार्य में बाधा पड़ रही है। फिलहाल किसी छात्र का शव अब तक बरामद नहीं किया गया है। थलौट गांव के लोगों ने घटना के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। ग्रमीणों ने कहा कि डैम के प्रबंधन अधिकारियों को इस बारे में पहले सूचना देनी चाहिए। इससे पहले भी कई बार हादसे हो चुके हैं। घटनास्थल पर जाम की स्थिति बनी हुई है। 

Related Articles

Back to top button