अन्तर्राष्ट्रीयफीचर्डस्पोर्ट्स

हॉकी विश्व कप : आस्टे्रलिया से 0-4 से हारी भारतीय टीम

hockey looseद हेग। मौजूदा चैम्पियन आस्टे्रलिया ने सोमवार को राबोबैंक विश्व कप के ग्रुप-ए मुकाबले में भारतीय टीम को 4-० से हरा दिया। यह भारत की तीसरी हार है जबकि आस्टे्रलिया ने लगातार पांचवीं जीत हासिल की है। आस्टे्रलिया सेमीफाइनल में पहुंच चुका है जबकि भारत खिताब की दौड़ से बाहर हो चुका है। क्योसेरा स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में आस्टे्रलिया के लिए कीरन गोवर्स ने तीसरे क्रिस किरिएलो ने 16वें और 22वें तथा जेरेमी हेवार्ड ने 2०वें मिनट में गोल किए। किरिएलो ने दोनों गोल पेनाल्टी कार्नर पर किए जबकि हेवार्ड ने भी पेनाल्टी कार्नर पर ही गोल किया। पूरे मैच में आस्टे्रलिया को जहा छह पेनाल्टी कार्नर मिले वहीं भारत एक भी पेनाल्टी कार्नर नहीं हासिल कर सका। आस्टे्रलिया ने पहले हाफ में 14 बार भारतीय डी-एरिया में धावा बोला और कुल नौ बार जोरदार हमले किए। भारतीय टीम एक बार भी गोल का प्रयास नहीं कर सकी। वह तो सिर्फ तीन बार विपक्षी टीम के डी-एरिया में घुस की। दूसरे हाफ में हालांकि भारत ने सुधरा हुआ प्रदर्शन किया। आस्टे्रलिया ने इस दौरान 15 बार उसके डी-एरिया को भेदा और नौ बार गोल करने का प्रयास किया लेकिन भारतीय रक्षापंक्ति ने अपनी मुस्तैदी से उन्हें नाकाम कर दिया। दूसरे हाफ में भारत ने गोल करने का तीन बार प्रयास किया लेकिन उसे सफलता नहीं मिली। भारत ने नौ बार आस्टे्रलिया के डी-एरिया में प्रवेश किया। आस्टे्रलियाई टीम ने मैच में कुल 15 बार टारगेट पर हमला किया और चार बार गोल करने में सफल रही। भारत ने पांच मैचों से चार अंक जुटाए हैं। वह ग्रुप-ए की तालिका में चौथे क्रम पर है। स्पेन अगर अपने अंतिम मैच में मलेशिया को हराने में सफल रहा तो फिर भारत पांचवें स्थान पर खिसक जाएगा। अगर मलेशिया ने स्पेन को हरा दिया या फिर ड्रॉ पर रोक दिया तो भारत की स्थिति बरकरार रहेगी और वह आठवें स्थान के लिए प्रयास करेगा।
अब तक के रिकार्ड की बात करें तो विश्व कप में भारत और आस्टे्रलिया के बीच यह आठवीं भिडंत थी। भारत ने एक मैच जीता है जबकि एक मैच बराबरी पर छूटा है। भारत छह बार हारा है। भारत ने इस दौरान 11 किए हैं जबकि उसके खिलाफ 25 गोल हुए हैं। भारत ने 1975 विश्व कप में आस्टे्रलिया को 1-1 की बराबरी पर रोका था। उस साल भारत ने पहली और अंतिम बार विश्व कप खिताब जीता था। नई दिल्ली में आयोजित विश्व कप में जब भारत और आस्टे्रलिया की भिड़ंत हुई थी तब आस्ट्रेलिया 5-2 से विजयी रहा था। इस साल भारत ने ग्रुप स्तर पर कुल पांच मैच खेले। उसे एक में जीत मिली जबकि तीन में हार मिली। एक मैच बराबरी पर छूटा। भारत को बेल्जियम ने 3-2 इंग्लैंड ने 2-1 और आस्टे्रलिया ने 4-० से हराया जबकि फ्रांस ने उसे 1-1 की बराबरी पर रोका था। भारत मलेशिया पर 3-2 से जीत हासिल करने में सफल रहा था।

Related Articles

Back to top button