जीवनशैली

होंठों की सुंदरता तब और भी अधिक बढ़ जाती है, जब आप कहते है चुकंदर

होंठों की सुंदरता तब और भी अधिक बढ़ जाती है, जब वह गुलाबी व सॉफ्ट हों। ऐसे बहुत ही कम महिलाएं होंगी जिनके होंठ प्राकृतिक रूप से गुलाबी हों। अधिकतर महिलाएं इसके लिए तरह−तरह के प्रॉडक्ट्स इस्तेमाल करती हैं। केमिकल युक्त प्रॉडक्ट्स भले ही कुछ समय के लिए प्रभावकारी हों, परंतु बाद में इनका असर खत्म हो जाता है। साथ ही लगातार केमिकल का इस्तेमाल करने से इसका विपरीत प्रभाव भी नजर आता है। तो क्यों न होंठों को प्राकृतिक तरीके से पिंक बनाया जाए। इसमें चुकंदर आपकी मदद कर सकता है। अगर आप चाहें तो चुकंदर की मदद से एक होममेड लिप बाम बना सकती हैं। यह होममेड लिप बाम आपके होंठों को एक अलग ही रूप देता है। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में−

निकालें रस
चुकंदर का होंठों पर इस्तेमाल करने से पहले आपको उसका रस निकालना होगा। इसके लिए चुकंदर को छीलकर उसे काटें। फिर उन्हें एक मिक्सी के जार या फूड प्रोसेसर में डालकर पीस लें। याद रखें कि आपको इसमें पानी नहीं मिलाना है। बल्कि चुंकदर का ही प्राकृतिक रस निकलनें दें। अब आप इसे छानकर इसका रस निकाल लें। आप इस रस को किसी कंटेनर में स्टोर करके भी रख सकते हैं।

नारियल तेल का इस्तेमाल
अब इस चुकंदर के रस के जार में एक चम्मच नारियल का तेल मिक्स करें। इससे होंठों को नेचुरल मॉइश्चर मिलेगा और वह सॉफ्ट बनेंगे। आप नारियल तेल की मात्रा अपनी जरूरत अनुसार घटा या बढ़ा भी सकते हैं। साथ ही आप नारियल तेल के स्थान पर शहद या बीसवेक्स का प्रयोग भी कर सकते हैं। अगर आप इस होममेड लिप बाम को बतौर लिप स्क्रब इस्तेमाल करना चाहते हैं तो इसमें कुछ चीनी के दाने भी मिला लें। अब इस टूथपिक की मदद से इसे अच्छी तरह मिक्स करें।

लास्ट स्टेप
अब अंत में इसे फ्रिज में जमने के लिए रख दें। आपका होममेड बीटरूट लिप बाम बनकर तैयार है। अब आप इस लिप बाम का इस्तेमाल करें और गुलाबी होंठ पाएं। जब यह सूख जाएगा तो आपके होंठ रेडिश लुक देंगे। अगर आप लगातार इस लिप बाम का इस्तेमाल करते हैं तो कुछ ही दिनों में आपके होंठ प्राकृतिक रूप से गुलाबी व नरम हो जाएंगे।

Related Articles

Back to top button