अजब-गजब

होटल में खाने से सड़ गया इस शख्स का हाथ, होटल में जाने से पहले सोचेंगे 10 बार

नई दिल्ली। जब भी कोई खुशी की खबर हो या किसी का जन्मदिन, इंसान अक्सर पार्टी सेलिब्रेट करने रेस्त्रां पहुंच जाता है। रेस्त्रां में पार्टी सेलिब्रेट करने का यह ट्रेंड भारत में ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में है। लेकिन अगर रेस्त्रां के खाने से जान पर बन आए तो कया कहिएगा? जी हां आपने सही सुना, आज हम आपको एक ऐसी खबर बताने जा रहे हैं जिसे जानकर आप किसी भी रेस्त्रां जाने से पहले एक बार जरुर सोचेंगे।

दक्षिण कोरिया के एक शख्स की जान पर तब बन आई जब उसने रेस्त्रां में सुशी (मछली और चवल से बनी डिश) खा ली। वापस घर आने के बाद उसे महसूस हुआ कि उसके हाथ की चमड़ी सड़ रही है। 12  घंटे के अंदर उसकी हथेली पर बड़ा सा फोड़ा हो गया।

सख्स की हथेली के दूसरे तरफ की स्किन भी धीरे-धीरे सड़ने लगी थी। दर्द असहनीय होने पर जब उसने डॉक्टर को दिखाया तो पता चला कि ऐसा मांस खाने वाले बैक्टेरिया विब्रियो की वजह से हुआ है। डॉक्टर ने फौरन उसके घाव से पस निकाला। मगर तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

वह शख्स पहले से ही डॉयबिटिक था। जिसकी वजह से वह डायलिसिस पर था। एंटीबॉयोटिक दिए जाने के बाद उसकी हालत और ज्यादा बिगड़ गई। आपको बता दें कि मधुमेह की समस्या से पीड़ित लोगों के घाव को ठीक होने में लंबा समय लग जाता है।

कई बार यह घाव ठीक भी नहीं होता। यही उस शख्स के साथ भी हुआ। घाव ठीक न होने की वजह से मजबूरन,71 वर्षीय इस शख्स की जान बचाने के लिए डॉक्टरों को उसका हाथ काटना पड़ा। डॉक्टरों का कहना है कि सर्जरी के बाद उसकी हालत में तेजी से सुधार हो रहा है। ‘मेट्रो’ की रिपोर्ट के मुताबिक सुशी की वजह से उसका हाथ सड़ा था।

Related Articles

Back to top button