ज्ञान भंडार

होशियारपुर में थानेदार का बेरहमी के साथ कत्ल

लुधियाना-होशियारपुर : ये मामला होशियारपुर के कस्बा चामचुरसी के गांव का है जहा बीती रात होशियारपुर के कस्बा चामचुरसी के गांव काने में कुछ अज्ञात लोगों ने तेज हथियारों के साथ कत्ल कर दिया। ये कर्मचारी उत्तरप्रदेश पुलिस ने सेवा निभा चुके है बताया जा रहा है कि कत्ल इतनी बेरहमी से किया गया कि मृतक की पहचान बड़ी मुश्किल से हुई है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक मदनलाल नामक शख्स उत्तर प्रदेश पुलिस में एएसआई के ओहदे से सेवामुक्त हुआ था और 6 साल पहले सेवामुक्ति के पश्चात मदनलाल अपनी बीवी और बेटी के साथ गांव में ही रह रहा था। हालांकि मदनलाल के 3 बेटे भी है जोकि विदेश में रहते है।
जानकारी के मुताबिक मदनलाल बीती रात खाना खाने पश्चात अपने मोटरसाइकिल द्वारा अपने खेतों की तरफ चक्कर लगाने चला गया था कि रास्ते में कुछ लोगों ने तेज हथियारों से उसका कत्ल कर दिया। देर रात तक जब मदनलाल अपने घर वापिस ना आया तो उसके परिवारिक सदस्यों ने उसे ढूंढना शुरू किया, बाद में खेतों में ही मदनलाल की लाश बरामद हुई है। मृतक की पत्नी निर्मल कौर के मुताबिक उनकी गांव में किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी और ना ही कोई झगड़ा था। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज करके लाश का पंचनामा तैयार करके पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है।

Related Articles

Back to top button