Crime News - अपराधState News- राज्यउत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगर

11 साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी को गिरफ्तार करने गई पुलिस पर हुई फायरिंग

rape

गौतमबुद्ध नगर: उत्तर प्रदेश में लगातार अपराधिक घटनाएं बढ़ती जा रही है कुछ ऐसी ही शर्मशार कर देनी वाली घटना गौतमबुद्ध नगर के थाना इकोटेक—3 से आई है जहां पर 11 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म किया गया है बच्ची की हालत गंभीर है उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने आरोपी की पहचान कर गिरफ्तार कर लिया है।

बच्ची के साथ दुष्कर्म की यह घटना मंगलवार दोपहर की है। यह घटना ग्रेटर नोएडा में शहर के बीच थाना इकोटेक-3 के पास एक गांव की है। जानकारी के अनुसार घटना के वक्त पीड़िता के माता—पिता काम पर गए हुए थे। बच्ची जब घर के बाहर पास में ही शौच करने गई, उसी वक्त एक व्यक्ति ने उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। बच्ची रोती हुई जब घर लौटी तो उसकी हालत गंभीर थी।

आस-पड़ोस में रहने वाले लोगों ने बच्ची की हालत देख उसके माता पिता को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद माता पिता ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर एक टीम गठित की जिसके बाद आरोपी की तलाश की गई।

डीसीपी (महिला सुरक्षा) वृंदा शुक्ला ने बताया, 11 साल बच्ची के साथ दुष्कर्म की सूचना प्राप्त हुई। शिकायत दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एक टीम गठित की गई थी। पुलिस के लिए चुनौती यह थी कि आरोपी ने मास्क पहना हुआ था और घटना के वक्त कोई मौजूद नहीं था। वहीं पीड़िता ने भी आरोपी को पहली बार देखा था।

उन्होंने बताया, टीम द्वारा आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। जिस वक्त पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने गई, उसने भागने की कोशिश की वहीं उसके पास एक अवैध तमंचा था, जिससे उसने पुलिस पर फायरिंग की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्यवाही की जा रही है।

आपको बता दें कि 16 अगस्त को उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में एक 13 वर्षीय लड़की के साथ बलात्कार और हत्या करने का मामला सामने आया था। जिसमें पीड़िता के शव को गन्ने के खेत से बरामद किया गया था। पीड़िता के पिता ने बच्ची के साथ हैवानियत का आरोप लगाया था।

Related Articles

Back to top button