राज्यहिमाचल प्रदेश

हिमाचल में बारिश से 115 सड़कें बन्द, एक मौत, सरकार ने पर्यटकों के लिए जारी की एडवाइजरी

शिमला : हिमाचल प्रदेश में मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो गया है। प्रदेश भर में बारिश हो रही है। बीती रात भी प्रदेश के कई हिस्सों में जमकर बारिश हुई है। जिसके चलते कई जगह लैंडस्लाइड होने की घटनाएं सामने आ रही हैं। प्रदेश में हो रही बारिश से 115 सड़कें यातायात के लिए ठप्प हो गई हैं। जिन्हें बहाल करने के लिए मशीनरी लगाई गई है। इसके अलावा 212 बिजली के ट्रांफॉर्मर ओर 17 पेयजल परियोजना भी बाधित हुई है। वही इस मानूसन में अब तक एक व्यक्ति की मौत हुई है। मानसून को देखते हुए प्रदेश सरकार ने खास में पर्यटकों के लिए भी एडवाइजरी जारी की है और नदी नालों से दूर रहने की हिदायत दी है।

आपदा प्रबंधन के सचिव ओंकार शर्मा ने कहा कि प्रदेश में मौसम ने दस्तक दी है ओर बारिश हो रही है और इस बार मौसम विभाग की ओर से मानसून के सामान्य रहने की आशंका जताई जा रही है। प्रदेश में आज सुबह तक प्रदेश में 115 सड़क यातायात के लिए बंद पड़ी हैं। जिन्हें खोलने के लिए मशीनरी तैनात की गई हैं. सड़कों को तुरंत प्रभाव से खोलने के निर्देश भी जारी किए गए हैं। सभी विभागों को सतर्क रहने को कहा गया हैं। इसके अलावा प्रदेश में 212 के करीब ट्रांसफार्मर भी बंद पड़े हैं। प्रदेश में 10 हजार के करीब पेयजल परियोजनाएं हैं जिसमें से आज सुबह तक 77 पेयजल परियोजना बन्द हैं।

उन्होंने कहाकि प्रदेश में बारिश के चलते नदी नालों का जलस्तर भी बढ़ रहा है। ऐसे में खासकर पर्यटक सेल्फी लेने के लिए नदी नालों के पास जाते हैं, जबकि जिला प्रशासन की ओर से वहां पर साइन बोर्ड भी लगाए गए हैं कि नदी तारों के पास न जाए। लेकिन, सेल्फी के चक्कर में लोग अपनी जान गवा रहे हैं। ऐसे में इसको लेकर एडवाइजरी जारी की है और नदी नालों के पास न जाने का आग्रह किया गया है।

Related Articles

Back to top button