जीवनशैली

मशरूम खाने से 80 साल की उम्र में भी रहेगी जवानी

sk-8नई दिल्ली : नदियों के किनारे या नमी वाले स्थानों पर प्राकृतिक रूप से मिलने वाले कवक जिन्हें कुकुरमुत्ता भी कहा जाता है- के नियमित सेवन से इंसान लंबे समय तक युवा दिख सकता है। इसक सेवन से न बाल सफेद होंगे न ही शारीरिक कमजोरी महसूस होगी। अस्सी साल की उम्र में भी शरीर में युवाओं जैसी फुर्ती रहेगी। मुरैना के जीव विज्ञानी डॉ. विनायक सिंह तोमर द्वारा किए गए शोध में यह बात स्पष्ट हुई है। उनका यह शोध इंटरनेशनल जनरल ऑफ न्यू बायोलॉजिकल में प्रकाशित हुआ है।

– डॉ. तोमर ने अपने शोध में लिखा है कि उम्र बढ़ने के साथ-साथ व्यक्ति के शरीर में विध्वंसकारी अणु बनने लगते हैं।

– कवक से मिलने वाला प्रोटीन इन अणुओं को नष्ट करता है जिससे शरीर की संरचना में बदलाव नहीं होता।

– कवक से प्राकृतिक विटामिन मिलता है इसलिए शरीर पर इसका कोई साइड इफेक्ट भी नहीं होता।

 

Related Articles

Back to top button