टॉप न्यूज़फीचर्डब्रेकिंगराष्ट्रीय

सीबीएसई : 12वीं परीक्षा का रिजल्ट घोषित, लड़कियां फिर रहीं अव्वल

नई दिल्ली : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने आज 12वीं परीक्षा का रिजल्ट घोषित किया। 500 में से 499 अंक लाकर पहले स्थान पर दो लड़कियों ने जगह बनाई है। वहीं, तीन लड़कियों ने 500 में से 498 नंबर लाकर दूसरा स्थान हासिल किया है। छात्र अपना रिजल्ट सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.nic.in पर देख सकते हैं। इस साल 12वीं परीक्षा में कुल 12.87 लाख छात्र, छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन कराया था। 83.4 प्रतिशत बच्चों ने 12वीं बोर्ड की परीक्षा पास की। सबसे ज्यादा त्रिवेंद्रम रीजन में 98.2% बच्चे पास हुए। सीबीएसई ने बताया कि पहली बार परीक्षा खत्म होने के 28 दिन बाद नतीजे घोषित किए गए हैं। 12वीं के नतीजों में लगातार 5वीं बार लड़कियों ने लड़कों से बाजी मारी है। बोर्ड की परीक्षा में 2014 में आखिरी बार सार्थक अग्रवाल 99.6 प्रतिशत के साथ टॉपर बने थे। इसके बाद से लगातार 5वें साल लड़कियां टॉपर हैं। सीबीएसई टॉपर हंसिका शुक्ला को पॉलिटिकल साइंस, हिस्ट्री, साइकोलॉजी और वोकल म्यूजिक में 100 में से 100 और इंग्लिश में 100 में से 99 अंक प्राप्त किए। उन्होंने बताया कि, मां चाहती थी कि मैं पॉलिटिकल साइंस की कोचिंग करूं, लेकिन मैंने घर पर रहकर पढ़ाई की। मैं आगे साइकोलॉजी में पढ़ाई करना चाहती हूं। इंडियन फॉरेन सर्विस में जाना चाहती हूं। सीबीएसई चेयरमैन अनिता कारवाल ने बताया कि बोर्ड के कर्मचारी पिछले 15 दिन से रिजल्ट तैयार करने में जुटे थे। इस बार रिकॉर्ड 28 दिन में रिजल्ट घोषित करने के लिए कर्मचारी घर भी नहीं गए। बोर्ड की परीक्षाएं 4 अप्रैल को खत्म हुई थीं। 2 मई को रिजल्ट घोषित कर दिया गया। बोर्ड के मुताबिक अगली बार से परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू हो जाएंगी। रिजल्ट इसी तरह मई के पहले हफ्ते में आ जाएगा, ताकि छात्रों को यूनिवर्सिटीज में प्रवेश के लिए पर्याप्त समय मिल सके। अभी 10 रीजन में परीक्षा होती थी, लेकिन अगली बार से कुल 16 रीजन में परीक्षाएं होंगी। मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने परीक्षा में पहला स्थान पाने वाली हंसिका को बधाई दी।

Related Articles

Back to top button