अद्धयात्मजीवनशैली

14 मार्च को सूर्य करेगा राशि परिवर्तन, कई राशियों को मिलेगा फायदा

ज्योतिष : सूर्य 14 मार्च को राशि परिवर्तन करेंगे। सूर्य कुम्भ राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्यदेव मीन राशि में एक महीने तक रहेंगे। इस दौरान विभिन्न राशियों पर इस परिवर्तन का अलग-अलग असर देखा जाएगा। आइए जानते हैं सूर्य के इस राशि परिवर्तन का किस राशि पर क्या असर रहेगा। सूर्यदेव की कृपा से कुछ राशिवालों को फायदा होगा तो कुछ को रहना होगा सावधान।
मेष : इस राशि वालों को विदेश में उच्च शिक्षा का सपना पूरा हो सकता है। निवेश को लेकर सावधानी बरतने की जरूरत है, नहीं तो नुकसान होने की संभावना है।
वृषभ : कारोबार में फायदा होगा और जीवनसाथी के साथ संबंध बेहतर होंगे। इस दौरान परिजनों का भी सहयोग मिलेगा। कार्यस्थल पर अधिकारियों का सहयोग मिलेगा।
मिथुन : इस राशि वालों को कार्यक्षेत्र में अच्छे परिणाम मिलेंगे। आर्थिक लाभ होगा और सरकारी कामकाज में सफलता के योग हैं। विरोधी परास्त होंगे और समाज में सम्मान मिलेगा।
कर्क : इस राशि वालों को व्यापार में सफलता मिलेगी। किसी सम्मानीय व्यक्ति के साथ मुलाकात से जीवन में बड़ा परिवर्तन आने की संभावना है। धनलाभ होने की संभावना है।
सिंह : सेहत को लेकर खास सतर्कता बरतने की जरूरत है। आर्थिक हालत भी बिगड़ने के योग हैं। परिजनों के साथ संबंध बिगड़ने के आसार है। अपने आत्म-सम्मान को बनाए रखें।
कन्या : रियर को लेकर सूर्य का यह राशि परिवर्तन अच्छा रहेगा। नौकरी में पदोन्नति के योग हैं और धनलाभ भी हो सकता है। कारोबार के भी अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे।
तुला : तुला राशि वालों को सूर्य के इस गोचर से शुभ फल प्राप्त होंगे। नौकरीपेशा लोगों के फायदा होगा और कामकाज में सफलमा मिलेगी। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा।

वृश्चिक : इस अवधि में वृश्चिक राशिवालों को कार्यक्षेत्र में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा। इस समय नौकरी में परिवर्तन का भी मन बना सकते हैं।
धनु : सूर्य के इस गोचर के दौरान आर्थिक लाभ होने के योग है। नौकरी में प्रमोशन के योग बनेंगे और मन काफी प्रसन्न रहेगा। कार्यस्थल पर सहयोग मिलेगा।
मकर : सूर्य के इस गोचर के दौरान आपकी सेहत खराब हो सकती है। माता-पिता के स्वास्थ्य का खास ख्याल रखें। इस दौरान नौकरीपेशा लोगों को फायदा होगा।
कुम्भ : वैवाहिक जीवन में अच्छे परिणाम मिलेंगे और इस दौरान आर्थिक लाभ भी होगा। राजनीति से जुड़े लोगों को इस दौरान फायदा होने की उम्मीद है।
मीन : इस दौरान वाणी पर नियंत्रण रखना जरूरी है। दांपत्य जीवन में तनाव हो सकता है। कार्यस्थल पर विवाद हो सकता है।

Related Articles

Back to top button