14 दिवसीय विशेष जनगणना अभियानः डिजिटल जनगणना में भागीदारी के लिए जन जागरूकता
21 मई 2026 तक se.census.gov.in पर स्व-गणना (Self-Enumeration) की सुविधा
Census 2027 News : भारत की जनगणना-2027 कार्यक्रम के तहत पहली बार डिजिटल जनगणना करायी जा रही हैं। जिसके अन्तर्गत दिनांक पिछले 7 मई 2026 से 21 मई 2026 तक ‘स्व-गणना’ (Self Enumeration) का विशेष प्रावधान किया गया है। इस प्रक्रिया को सरल और सुलभ बनाने के लिए जनपद स्तर पर 14 दिवसीय विशेष जनजागरूकता एवं सहभागिता अभियान चलाया जा रहा है। ये जानकारी सौरभ भट्ट अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) /जिला जनगणना अधिकारी ने दी है।
स्व-गणना आईडी अपने पास सुरक्षित रखें
उन्होंने समस्त जनपदवासियों से अपील की है कि कृपया आधिकारिक पोर्टल se.census.gov.in पर जाकर पंजीकरण करें तथा स्व-गणना हेतु पूछे जाने वाले प्रश्नों के उत्तर सही-सही दर्ज कर स्व-गणना आईडी(S.E. ID) को अपने पास सुरक्षित रखें तथा प्रगणक के घर-घर भ्रमण के दौरान उसे अपनी S.E. ID उपलब्ध करा दें। प्रगणक आपकी ID डालकर डेटा को सिस्टम में सिंक कर देगा। इससे आपको दोबारा पूरी जानकारी मैन्युअल तरीक से लिखवाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
जनगणना के इस महापर्व में सहभागी बनें
समस्त जनपदवासी जनगणना-2027 में स्व-गणना कर डिजिटल जनगणना के इस महापर्व में सहभागी बनें और एक जागरूक नागरिक का कर्तव्य निभाएं। इस दौरान जिला जनगणना अधिकारी सौरभ भट्ट ने गाजियाबाद सांसद अतुल गर्ग से जनगणना 2027 के पोर्टल पर स्व—गणना की जानकारी भरवाई। सांसद अतुल गर्ग ने गाजियाबाद वासियों से जनगणना 2027 में अधिक से अधिक भागीदारी की अपील की है।



