Lifestyle News - जीवनशैली

149 साल बाद लग रहा है ऐसा चंद्रग्रहण, जानें किन राशियों की खुलेगी तकदीर

ज्योतिष डेस्क : 16 व 17 जुलाई की मध्य रात्रि को खंडग्रास चंद्रग्रहण दिखाई देगा। भारत में चंद्रग्रहण रात 1:31 से सुबह 4:31 तक होगा। धर्मशास्त्रों के अनुसार चंद्रग्रहण में सूतक 9 घंटे पहले 16 जुलाई को दिन में 4:30 से शुरू हो जाएगा। ग्रहण आषाढ़ शुक्ल पूर्णिमा को धनु राशि के उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में लग रहा है। यह ग्रहण 149 वर्ष बाद माघ पूर्णिमा के अवसर पर लग रहा है। इस ग्रहण से कुछ राशियों के लोगों पर शुभ प्रभाव पड़ेगा और कुछ राशियों पर अशुभ।
मेष राशि वालों पर चंद्र ग्रहण का बुरा प्रभाव पड़ सकता है। इससे बचने के लिए इस राशि वालों को अपनी सेहत और संतान पर किसी तरह की कोई मुसीबत आने से बचाने के लिए चंद्र ग्रहण का सूतक लगने से पहले ही श्री सूक्त का पाठ करना चाहिए।
वृषभ राशि के लिए भी यह ग्रहण मध्यम फलदायी होगा। इस दौरान आपको संतान के भविष्य को लेकर चिंता हो सकती है। आपको बनते कामों में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। शेयर निवेश के जोखिम से बचें।
कर्क राशि के लिए यह ग्रहण शुभ संकेत लेकर नहीं आ रहा है। इस दौरान दांपत्य जीवन में आपको सुधार की बहुत जरूरत है। आपको धन के मामले में नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।
सिंह राशि के लिए चंद्रग्रहण प्रतिकूल फलदायी रहेगा। स्वास्थ्य में उतार-चढाव की स्थिति हो सकती है। दुर्घटना के प्रति भी आपको सजग रहने की जरूरत है। गुप्तरोग की शिकायत हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है।
कन्या राशि के लिए चंद्रग्रहण संकेत दे रहा है कि आपको व्यर्थ के खर्च से बचना जरूरी है। अपना व्यवहार संयमित रखें नहीं तो मान हानि हो सकती है। साथ ही आपके कार्यों में विलंब देखने को मिलेगा।
तुला राशि के लिए चंद्रग्रहण फायेदमंद वाला होगा। इस दौरान आपके सभी कार्य पूरे होंगे और धन लाभ भी होगा। आपको शुभ समाचार की प्राप्ति भी हो सकती है। आपके कार्य की प्रशंसा हो सकती है।
धनु राशि के लिए चंद्रग्रहण मिश्रित फलदायी होगा। इस दौरान आपको व्यवसाय में ध्यान देना होगा। शेयर-सट्टे से दूर रहें अन्यथा धन की हानि हो सकती है।
कुंभ राशि के लिए अच्छा संकेत नहीं दे रहा है। आपको आर्थिक क्षेत्र में जोखिम से बचना चाहिए नुकसान हो सकता है। घर का माहौल सही रहे, इसका ध्यान रखें। परिजनों के साथ मनमुटाव होने की आशंका है।
मीन राशि के लिए कई लाभ लेकर आ रहा है। आपको प्रिय व्यक्ति का साथ मिलेगा। शेयर में निवेश भी कर सकते हैं, लाभ होगा। मेहनत के अनुपात में लाभ अवश्य प्राप्त होगा। सामाजिक व आर्थिक रूप से सम्मान प्राप्त होगा।

Related Articles

Back to top button