अद्धयात्मफीचर्ड

15 अप्रैल का राशिफल: जानिये आज कैसा रहेगा आपका दिन…

मेष — जॉब में जबरदस्त अनुकूलता रहने के योग बन रहे हैं। आर्थिक रूप से काफी सुदृढ़ रहेंगे। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। प्रेम-प्रसंग को लेकर काफी सक्रिय रहेंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

वृषभ — अपनी क्षमता से ज्यादा काम न करें। विदेश से व्यापार को लेकर कुछ अच्छी खबर आ सकती है। परिवार का वातावरण अच्छा नहीं रहेगा। पूजा-पाठ में आपका मन लगेगा। सुखों में कमी रहेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

मिथुन — अचानक से धन लाभ हो सकता है। लोगों के साथ मिल-जुलकर काम करना हितकर होगा। अत्यधिक आत्मविश्वास आज भारी हो सकता है। भाई-बहनों से जुड़ी कोई अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। पिता का आशीर्वाद प्राप्त होगा।

कर्क — कार्यक्षेत्र में प्रगति होने के योग बन रहे हैं। धैर्यवान होकर कार्य करेंगे। आत्मविश्वास के साथ रुके हुये कार्य पूरे होंगे। सुखद समाचार प्राप्त होंगे। सहयोगियों के साथ कारोबार को लेकर कोई मीटिंग कर सकते हैं।

सिंह — सामाजिक कार्यों में भाग लेंगे। व्यवसाय काफी अच्छी तरह से चलेगा। भाग्य पूरी तरह से आपका साथ देगा। कल्पनाशक्ति में वृद्धि होगी। मामा के घर से कोई अच्छी सूचना आपको मिल सकती है।

कन्या — विदेश से आये हुए व्यक्ति के सम्पर्क से दूर रहें। दूसरों की बातों को ज्यादा तवज्जो न दें। आलस्य से दूर रहना उचित रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें। किसी परिचित व्यक्ति से कड़वी बातें सुनकर मन व्यथित होगा।

तुला — किसी समस्या से निजात मिलने के योग बन रहे हैं। दाम्पत्य जीवन में अलगाव की आशंका है। परिवार की चिन्ता दूर होगी। रोजगार प्राप्ति की सम्भावना मजबूत होगी। अहंकार और गर्व से दूर रहें।

वृश्चिक — कारोबार में प्रगति होने के योग बन रहे हैं। जॉब को लेकर कुछ नयी बातें हो सकती है। कार्यालय में आपका सम्मान बढ़ेगा। उच्च अधिकारी आपका प्रोत्साहन बढ़ायेंगे। मन सकारात्मक रहने वाला है।

धनु — रिश्तों को लेकर नयी ऊर्जा मजबूत होगी। बच्चों के साथ अच्छे सम्बन्ध रहेंगे। व्यवसाय में नयी डील कर सकते हैं। शारीरिक रूप से मजबूत होंगे। भविष्य को लेकर योजनायें बनायेंगे। अधूरे काम आज पूरे होंगे।

मकर — अनावश्यक खर्चे हो सकते हैं। कार्यों में बाधा खड़ी हो सकती है। शरीर में परेशानी होने के योग बन रहे हैं। मन में तनाव हो सकता है। विवादों से बचना हितकर साबित होगा।

कुम्भ — कारोबार में कुछ अच्छे लाभ मिल सकते हैं। फोन के माध्यम से कुछ अच्छी बातें सामने आ सकती है। जीवन में आपको तरक्की मिल सकती है। लोग आप पर काफी भरोसा करेंगे। सेहत काफी अच्छी रहेगी।

मीन — पारिवारिक ज़िम्मेदारी बढ़ने के योग बन रहे हैं। किसी से धन उधार न लें। प्रोफेशनल लाइफ थोड़ी कमजोर रह सकती है। घर का कोई सामान खराब हो सकता है। गुप्त शत्रु आपकी छवि बिगाड़ने का प्रयत्न कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button