राष्ट्रीयलखनऊ

15 पीसीएस अफसरों के तबादले

up governmentलखनऊ। राज्य सरकार ने सात वरिष्ठ पी सी एस अधिकारियों सहित 15 पी सी एस अफसरों के तबादले किये हैं। नियुक्ति विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि प्रतीक्षारत न्रेब्बूलाल केा संयुक्त निदेशक, पशुपालन, प्रतीक्षारत जितेन्द्र प्रताप सिंह को अपर जिलाधिकारी बहराइच, प्रतीक्षारत राकेश कुमार मालपानी को अपर जिलाधिकारी गोण्डा, संयुक्त सचिव, विकास प्राधिकरण लखनऊ बृजराज सिंह यादव को विशेष कार्याधिकारी, विकास प्राधिकरण, गाजियाबाद, नगर मजिस्ट्रेट हरदोई मनोज कुमार सिंघल को अपर जिलाधिकारी फरूर्रूखाबाद, नगर मजिस्ट्रेट गोण्डा शीलेन्द्र कुमार सिंह चौहान को उप भूमि व्यवस्था आयुक्त, राजस्व परिषद, उ0 प्र0 लखनऊ, मुख्य विकास अधिकारी, बलिया को मुख्य विकास अधिकारी, बस्ती बनाया गया है। प्रवक्ता ने बताया कि जिन आठ उपजिलाधिकारियों के तबादले किये गये हैं, उन्में अतुल कुमार को फिरोबाद से बुलन्दशहर, अमित सिंह को रामपुर से फिरोजाबाद, प्रेम प्रकाश उपाध्याय को लखनऊ से एटा, अनिल कुमार सिंह को अमेठी से लखनऊ, रवि प्रकाश श्रीवास्तव को एटा से फैजाबाद, अम्बरीश कुमार श्रीवास्तव को एटा से सहायक निदेशक, अल्पसंख्यक कल्याण निदेशालय उ0 प्र0 लखनऊ, प्रहलाद को फर्रूखाबाद से बांदा, प्रतीक्षारत रामचन्द्र सरोज को उपजिलाधिकारी सुल्तानपुर बनाया गया है।

Related Articles

Back to top button