अपराधटॉप न्यूज़

15 साल की गैंगरेप विक्टिम ने दिया बच्चे को जन्म

girl2नई दिल्ली: गैंगरेप की शिकार नाबालिग लड़की ने सोमवार तड़के एक बच्ची को जन्म दिया। हालांकि, डिलीवरी नार्मल हुई, लेकिन प्रीमचे्योर होन के चलते बच्ची की हालत नाजुक है। उसे फिलहाल स्पेशल न्यू बोर्न केयर यूनिट में रखा गया है। जच्चा-बच्चा दोनों की हालत नाजुक है।

– बता दें कि करीब सात महीने पहले उसके साथ गैंगरेप हुआ था। शहर के एक स्कूल में दसवीं की स्टूडेंट कुछ दिन पहले चक्कर खाकर गिर गई थी। तब जांच में पता चला कि वह प्रेग्नेंट है।

– इस बात का खुलासा तो करीब हफ्तेभर पहले हो गया था कि वह प्रेग्नेंट है। इस स्थिति में वह गैंगरेप का शिकार होने के बाद पहुंची थी।

– जब तक यह पता चलता कि वह प्रेगनेंट है, काफी देर हो चुकी थी। साढ़े छह महीने बाद अबॉर्शन संभव नहीं था।

– फैमिली भी पहले इज्जत के मारे चुप थे। सोच रहे थे कि जब तक डिलीवरी नहीं होती, तब तक उसे नारी निकेतन भेज दिया जाए।

– दो दिन पहले ही इस बारे एडमिनिस्ट्रेशन से गुहार लगाई थी। इससे पहले कि उसे नारी निकेतन या कहीं और भेजने की औपचारिकताएं पूरी होती, उसे डिलीवरी पेन शुरू हो गए।

– विक्टिम ने बताया कि वह जब से हॉस्पिटल में एडमिट होने के बावजूद रोजाना पढ़ाई के लिए दो घंटे निकाल रही है।

– उसका कहना है कि 10वीं में अच्छे मार्क्स लेकर पास होने के बाद हायर एजुुकेशन प्राप्त करेगी।

– विक्टिम ने कहा कि पढ़ाई पूरी करने के बाद वह पुलिस में नौकरी करना चाहती है। वह पुलिस डिपार्टमेंट में जाकर वह रेप विक्टिम्स की आवाज उठाएगी।

 

Related Articles

Back to top button