अद्धयात्मजीवनशैली

17 जुलाई तक तुला, मकर व कुम्भ राशि वालों के लिए बेहतर समय

ज्योतिष : शास्त्र के अनुसार सुख, समृद्धि, रोमांस आदि का कारक ग्रह शुक्र को माना जाता है। शुक्र ग्रह आज 22 जून दिन मंगलवार को दोपहर 2 बजकर 7 मिनट पर मिथुन से कर्क राशि में प्रवेश करेगा। शुक्र कर्क राशि में 17 जुलाई को प्रात: 9 बजकर 23 मिनट तक रहेगा। 22 जून से 17 जुलाई तक शुक्र कर्क राशि में रहेगा। शुक्र की यह स्थिति 3 राशियों के लिए शुभ रहेगाी। वहीं, 3 राशियों को संभलकर रहना होगा और अन्य 6 राशियों पर इसका मिला-जुला असर रहेगा। शुक्र के प्रभाव से देश की आर्थिक स्थिति में बदलाव के योग हैं।

शुक्र का कर्क राशि में आना देश के लिए शुभ रहेगा। इसके प्रभाव से देश की आर्थिक स्थिति में सुधार होने के योग बन रहे हैं। शुक्र की चाल में बदलाव होने से तुला, मकर और कुंभ राशि वाले लोगों के लिए अच्छा समय रहेगा। इन 3 राशियों के नौकरीपेशा और बिजनेस करने वाले लोगों को फायदा हो सकता है। कामकाज की तारीफ होगी और आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं। किस्मत का साथ मिलेगा। दुश्मनों पर जीत मिलेगी। दाम्पत्य जीवन में सुख मिलेगा।

कर्क राशि में शुक्र के आ जाने से वृष, मिथुन, कर्क, कन्या, वृश्चिक और मीन राशि वाले लोगों के लिए मिला-जुला समय रहेगा। इन राशि वालों की सेहत में सुधार होगा लेकिन रोजमर्रा के कामों में रुकावटें आ सकती है। पैसा खर्चा हो सकता है। दाम्पत्य सुख में कमी आ सकती है। साझेदारी संबंधी मामलों में उलझने आ सकती है। बिजनेस के जरूरी फैसले सोच-समझकर लेने होंगे। शुक्र के राशि बदलने से मेष, सिंह और धनु राशि वाले लोगों को संभलकर रहना होगा। इन राशियों के लोगों के फालतू खर्चे बढ़ सकते हैं।

Related Articles

Back to top button