राज्य

चलती कार में 19 साल की Model का गैंगरेप, पहले DJ पार्टी में की थी दोस्ती

कोच्चि: कोच्चि में चलती कार में 19 साल की मॉडल के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस केस में एक महिला समेत 4 लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस के मुताबिक, कोडुंगल्लूर के तीन लोगों ने गुरुवार रात अपने वाहन में कासरगोड की रहने वाली लड़की का यौन उत्पीड़न किया। पीड़िता पेशे से एक मॉडल है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि शहर के कक्कानाड में रह रही पीड़िता को उसकी राजस्थानी महिला मित्र ने डीजे पार्टी में आमंत्रित किया था और इन लोगों से उसका परिचय कराया था। बाद में शराब के नशे में धुत्त होने के बाद आरोपी मॉडल को अपने वाहन में ले गए और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

पुलिस के एक सीनियर अधिकारी ने कहा कि मेडिकल सुबूत बताते हैं कि वह घायल हो गई थी। अपराध करने के बाद लोगों ने पीड़िता को कक्कनाड में छोड़ दिया। यह मामला तब सामने आया जब एक निजी अस्पताल ने पुलिस को इसकी सूचना दी। इसी हॉस्पिटल में पीड़िता को उसकी साथी ने शुक्रवार को भर्ती कराया था।

स्वास्थ्य, महिला व बाल विकास मंत्री वीना जॉर्ज ने कहा कि कोच्चि में बच्ची के साथ गैंगरेप की घटना चौंकाने वाली है। मंत्री ने कहा कि हम इस घटना की कड़ी निंदा करते हैं। इस मामले में जो लोग भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मैंने लड़की के लिए पर्याप्त इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

Related Articles

Back to top button