दिल्लीराज्य

दिल्ली एयरपोर्ट पर 2 पुलिसवालों ने की 50 लाख के सोने की लूट, सस्पेंड

नई दिल्ली: दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार पुलिस स्टेशन में तैनात 2 हैड कांस्टेबल पर 50 लाख रुपए का सोना लूटने का आरोप लगा है। दोनों हैड कांस्टेबल दिल्ली एयरपोर्ट IGI थाने के स्पेशल ऑपरेशन स्क्वाड में तैनात थे। बताया जा रहा है कि दोनों कांस्टेबलों को सस्पेंड कर दिया गया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही इस मामले में गिरफ्तारी की कार्रवाई की जा सकती है।

मस्कट और कतर से कुछ लोग आए दिल्ली एयरपोर्ट आए थे वह मजदूर हैं जो कथित रूप से अपने मालिक का सोना लेकर यहां आए थें। आरोप है कि पुलिस की टीम ने इन्हें रोका और जांच के नाम पर उनका सोना छीन लिया। वहीं पीड़ित ने पुलिस द्वारा सोना छीने जाने की शिकायत की। इसकी शिकायत जैसे ही आला अधिकारियों तक पहुंची तो वह हरकत में आ गए। दोनों हेड कांस्टेबल से पुलिस के आला अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं, ताकि यह साजिश उन्होंने कैसे रची किसके शह पर यह काम किया उसकी तह तक पहुंचा जाए।

इसके बाद दोनों हैड कांस्टबलों को सस्पेंड कर उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस को शक है कि ये सोना तस्करी का है और इसको लेकर जांच की जा रही है। वहीं यह मामला पुलिस की कार्य प्रणाली पर प्रश्न चिन्ह भी लगाता है। यह मामला सीनियर अधिकारियों के संज्ञान में आया दोनों हेड कांस्टेबल से सख्ती से पूछताछ की गई। घटना स्थल के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू किए गए, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है। दोनों के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश भी दिए गए हैं और दिल्ली पुलिस मुख्यालय को सूचित किया गया है।

Related Articles

Back to top button