स्पोर्ट्स

2019 विश्व कप में टीम इंडिया को जीत दिलाएंगे महेंद्र सिंह धोनी

2019 विश्व कप में टीम इंडिया को जीत दिलाएंगे महेंद्र सिंह धोनी! पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर माइकल हसी ने धोनी की फिनिशिंग और विकेटकीपिंग को भारत के लिए जरूरी बताया।2019 विश्व कप में टीम इंडिया को जीत दिलाएंगे महेंद्र सिंह धोनी

इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में महेंद्र सिंह धोनी को अपनी धीमी बल्लेबाजी और खराब स्ट्राइक रेट के चलते फैंस और समीक्षकों की आलोचना का सामना करना पड़ा था। हाल ये था कि जिस दिन धोनी ने अपने वनडे करियर के 10,000 रन पूरे कर एक नया कीर्तिमान बनाया था, उसी दिन सोशल मीडिया पर उनके संन्यास की चर्चा हो रही थी। हालांकि पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर माइकल हसी धोनी को 2019 विश्व कप खेलते देखते हैं।

तमिलनाडु प्रीमियर लीग के दौरान हसी ने कहा, “ये केवल दो पारियां हैं, सब जानते हैं कि धोनी कैसे खेलता है, वो पहले क्रीज पर थोड़ा समय बिताया है। उसके पास आखिरी में सब बराबर करने की ताकत है। वो स्थिति के हिसाब से खेलता है। मैं इस बात पर ज्यादा गौर नहीं करूंगा। वो इतने लंबे समय से इतना अच्छा खिलाड़ी रहा है। उसका अनुभव 2019 विश्व कप में टीम के काफी काम आएगा। खासकर कि उसकी विकेटकीपिंग और फीनिशिंग की क्षमता। आप कभी एक चैंपियन खिलाड़ी को कम नहीं आंक सकते हैं।” हसी ने ये भी कहा कि केवल शीर्ष टीमों के पास ही विश्व कप जीतने का मौका नहीं है। उन्होंने अफगानिस्तान जैसी टीमों को भी बड़ा दावेदार बताया।

Related Articles

Back to top button