टॉप न्यूज़स्पोर्ट्स

पी.वी. सिंधु ने थाईलैंड ओपन के फाइनल में प्रवेश

रियो ओलम्पिक की रजत पदक विजेता भारत की अग्रणी महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पी.वी. सिंधु ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए इंडोनेशिया की ग्रेगोरिया मरिस्का तुनजुंग को हराकर शनिवार को पहली बार थाईलैंड ओपन के फाइनल में प्रवेश कर लिया।  ओलिंपिक रजत पदकधारी पीवी सिंधु ने तुनजुंग के खिलाफ एक घंटे तक मुकाबले में 23-21 16-21 21-9 से जीत दर्ज की।

 

सिंधु का सामना अब नोजोमी ओकुहारा से होगा, जो पिछली विश्व चैंपियनशिप मैच का दोहराव होगा, जिसमें जापानी खिलाड़ी ने बाजी मारी थी। दुनिया की तीसरे नंबर की भारतीय खिलाड़ी ने तुनजुंग को पहले गेम में पछाड़ा, जिसमें वह दो अंक से ही आगे रहीं। सिंधु अगर इस टूर्नमेंट को जीत लेती हैं, तो वह इसे जीतने वाली दूसरी भारतीय महिला खिलाड़ी बन जाएंगी। इससे पहले 2012 में साइना नेहवाल ने इसमें खिताबी जीत हासिल की थी।

https://twitter.com/Pushulatha/status/1018092892378656768

Related Articles

Back to top button