अद्धयात्मफीचर्ड

25 मार्च का राशिफल: जानिये आज कैसा रहेगा आपका दिन…

मेष — कार्यक्षेत्र की स्थितियाँ बहुत ही अच्छी रहेंगी। लम्बी यात्रा में जाने से बचें। आय और व्यय का सन्तुलन रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर परेशानी होने के योग बन रहे हैं। किसी परिचित व्यक्ति की बातें बुरी लग सकती है।

वृषभ — दोस्तों के साथ बेहतरीन समय बितायेंगे। दिन काफी अच्छा बीतने वाला है। कारोबार में आय बढ़ने के योग बन रहे हैं। उच्च अधिकारियों का बेहतरीन सहयोग मिलेगा। लव लाइफ में घनिष्ठता बढ़ेगी। किसी मित्र के सहयोग से धनार्जन होगा।

मिथुन — धन के लेन-देन से लाभ मिलेगा। कार्यशैली में ध्यान रखना पड़ेगा। लोग आपसे काफी आकर्षित रहेंगे। बुद्धिमान लोगों से सम्बन्ध प्रगाढ़ होगा। वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा।

कर्क — नाप-तौल कर ही बोलने का प्रयास करें। गुस्से पर नियन्त्रण रखें। परिवार के बुजुर्गों की नाराजगी झेलनी पड़ेगी। किसी बात को लेकर पूर्वाग्रह न करें। आर्थिक योजनायें बनाने से बचें। पूजा-पाठ में मन लगायें।

सिंह — वैवाहिक सम्बन्ध प्रगाढ़ रहेंगे। सरकारी कार्यों में बाधा आ सकती है। धन की हानि होने के योग बन रहे हैं। घर में तनातनी हो सकती है। यात्राओं में जाने से बचने का प्रयास करें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

कन्या — कार्यक्षेत्र में आ रही बाधा समाप्त होगी। जॉब में तरक्की हो सकती है। मन प्रसन्न और प्रफुल्लित रहेगा। नया कार्य शुरु कर सकते हैं। निजी जीवन में आ रही तकलीफों से बचना चाहिये। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी।

तुला — घरेलू समस्या का समाधान मिलेगा। दिन काफी शुभ और बेहतरीन रहेगा। अपने प्रेमी से दिल की बात कहेंगे। जॉब को लेकर चिन्ता दूर होगी। पढ़ाई में काफी रुचि लेंगे। पूजा-पाठ और मन्त्र साधना आदि में रुचि लेंगे।

वृश्चिक — मनोरंजन में रुचि लेंगे। घर का माहौल काफी अच्छा रहने वाला है। अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। बच्चों के साथ काफी अच्छा समय बितायेंगे। अचानक से कोई अच्छी खबर मिलेगी।

धनु — अपने स्वास्थ्य को लेकर विशेष ध्यान दें। विदेश यात्रा करने से बचें। जीवनसाथी का व्यवहार काफी अच्छा रहेगा। सार्थक बातें करें। झूंठी बातें फैलाने से बचें। हृदय और फेफड़े के रोगियों को सतर्क रहना चाहिये।

मकर — आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। धैर्य और साहस से विभिन्न चुनौतियों का सामना करेंगे। उत्तम भोजन का आनन्द उठायेंगे। जीवनसाथी के साथ प्रेम बढ़ेगा। लोग आपकी बातों से काफी प्रभावित होंगे।

कुम्भ — धन को लेकर आ रही बाधा समाप्त होगी। रोगों को लेकर सचेत रहें। सन्तान सम्बन्धी बाधा दूर होगी। अपने प्रेमी को इंप्रेस करने में कामयाब रहेंगे। अच्छे समाचार मिलेंगे। प्रयासों में सफलता मिलेगी।

मीन — अति आत्मविश्वास आज भारी पड़ सकता है। परिजनों को पर्याप्त ध्यान दें। अध्ययन से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी। बुखार और सिरदर्द की समस्या हो सकती है। दाम्पत्य जीवन में आपसी समझ बढ़ेगी।

Related Articles

Back to top button