ज्ञान भंडार
29 साल की हुईं दीपिका पादुकोण

नई दिल्ली। अभिनेत्री दीपिका पादुकोण सोमवार को 29 साल की हो गईं। उनके करियर में फिल्मों की वैराइटी या विविधता का अहम योगदान रहा है। नए साल में उनकी ऐसी ही विविधतापूर्ण ‘पीकू’, ‘तमाशा’ और ‘बाजीराव मस्तानी’ फिल्म रिलीज होगी। शूजीत सरकार की ‘पीकू’ में दीपिका महानायक अमिताभ बच्चन के साथ नजर आएंगी। वहीं, संजय लीला भंसाली की ‘बाजीराव मस्तानी’ में वह अपने प्रेमी रणवीर सिंह संग होंगी। इसके अलावा ‘तमाशा’ में अपने पूर्व प्रेमी रणबीर के साथ इश्क फरमाती नजर आएंगी। दीपिका ने अपने सिनेमाई करियर की शुरुआत शाहरुख खान अभिनीत ‘ओम शांति ओम’ (2007) फिल्म से की थी। उस दिन के बाद से उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। उनका अपने प्रशंसकों के दिलों पर राज करने का सिलसिला बदस्तूर जारी है। एजेंसी


