अद्धयात्मफीचर्ड

29 फरवरी का राशिफल: जानिये आज कैसा रहेगा आपका दिन…

मेष राशिफल— लोगों से प्रोत्साहन मिलेगा। जीवनसाथी के साथ प्रेम और विश्वास बढ़ेगा। किसी के बहकावे में न आयें। जॉब में आनन्द आयेगा। व्यापार में अनुकूल परिस्थितियाँ निर्मित होंगी। मांगलिक कार्यक्रमों में शामिल हो सकते है।

वृषभ राशिफल— आपको कार्यक्षेत्र में सतर्कता रखने की आवश्यकता है। धन हानि हो सकती है। करीबी व्यक्ति आपका विश्वास तोड़ सकता है। यात्राओं में थकान होगी। अधीनस्थ लोग आपकी अवहेलना कर सकते हैं।

मिथुन राशिफल— विवादित मामले आज सुलझ सकते हैं। मँहगे सामान और फर्नीचर खरीदेंगे। आपकी दैनिक आय में वृद्धि हो सकती है। दोस्तों के साथ शाम को पार्टी का मूड बनेगा। जॉब में उत्साह बढ़ेगा। नये प्रेम की दस्तक हो सकती है।

कर्क राशिफल— सामाजिक कार्यों और टेक्सटाइल से जुड़े कारोबारियों को शानदार सफलता मिलेगी। अपने कार्यों के प्रति ईमानदार रहेंगे। कार्यस्थल में लोगों का भरपूर सहयोग मिलेगा। आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। घर के कार्यों में रूचि लेंगे।

सिंह राशिफल— आपके व्यवहार में बड़प्पन रहेगा। विदेशों से कोई अच्छी खबर आ सकती है। जॉब में मनोवांछित स्थानान्तरण हो सकता है। यात्रा मनोरंजक होगी। आपका भाग्य प्रबल रहेगा। अपनों का सहयोग मिलेगा।

कन्या राशिफल— आपका स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। कार्यक्षेत्र में लोकप्रियता कम हो सकती है। मन अशान्त रहेगा। अकारण किसी विवाद में फँस सकते हैं। अपने रिश्तों में भरोसा रखें। नौकरी में उत्साह की कमी रहेगी।

तुला राशिफल— जीवनसाथी के साथ सम्बन्ध मजबूत होंगे। कहीं घूमने का विचार बनेगा। परिस्थितियाँ आपके अनुकूल रहेंगी। काम के प्रति नये आइडियाज आयेंगे। लव लाइफ खुशहाल रहेगी। भागीदारी के कार्य सफल होंगे।

वृश्चिक राशिफल— जॉब में आशानुकूल सफलता मिलेगी। विरोधी निर्बल रहेंगे। परिवार के सदस्यों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलने के आसार है।

धनु राशिफल— दिन भर कार्यों में व्यस्त रहेंगे। कला के प्रति रुझान जागृत होगा। कामुक विचारों के प्रभाव में रहेंगे। विवाह योग्य सन्तान का आज विवाह तय हो सकता है। कोई उपहार या भेंट मिलने के योग बन रहे हैं।

मकर राशिफल— स्वाभिमान की परवाह रहेगी। किसी की भी गारंटी लेने से बचें। ऊंचे पद पर आसीन लोगों से सम्बन्ध प्रगाढ़ होंगे। काम में फोकस का अभाव रहेगा। मानसिक तौर पर असमंजस की स्थितियां निर्मित हो सकती है। विवादों से दूर रहें।

कुम्भ राशिफल— लोगों से आपको भरपूर अटेंशन मिलेगा। फिल्म लाइन से जुड़े लोगों की आज किस्मत चमक सकती है। व्यवहार में शालीनता और विनम्रता रहेगी। सन्तान के प्रति अतिरिक्त प्रेम रहेगा। नवीन वस्त्र और आभूषण खरीद सकते हैं।

मीन राशिफल— प्रसन्नता में वृद्धि होगी। स्वादिष्ट भोजन की प्राप्ति होगी। समर्पित भाव से कार्य करेंगे। अल्प प्रयासों से धन आगमन के मार्ग प्रशस्त होंगे। कंसल्टेंसी और फाइनेंस से जुड़े लोगों के लिये दिन विशेष रूप से शुभ है।

Related Articles

Back to top button