टॉप न्यूज़दिल्ली

31 अक्टूबर को सुबह 5 बजे खत्म हो जाएगी दुनिया

img_20161005114116New Delhi: California के एक संत ने दुनिया खत्म होने का जो खुलासा किया है यह वाकई दिल दहला देने वाला है। अगर हैरल्ड की भविष्यवाणी सही साबित हुई तो 31 अक्टूबर को महाप्रलय आएगा और सबकुछ तबाह हो जायेगा।

कैलिफोर्निया के इस संत ने अंको को जोड़ने और तोड़ने के बाद हिसाब लगाकर चेतवानी दी थी कि 31 अक्टूबर की सुबह 5 बजे महाप्रलय आएगा जो सबकुछ मिटा कर रख देगा।
तुरंत खत्म हो जाएगी दुनिया
हैरल्ड कैपिंग का मानना है कि दुनिया की दो फीसदी आबादी तुरंत खत्म हो जाएगी और शेष आबादी किसी दूसरे स्थान पर चली जाएगी।
पहले भी करते रहे हैं भविष्यवाणी 
89 वर्षीय संत हैरल्ड कैपिंग पूर्व में सिविल इंजीनियर भी रह चुकें हैं। कैपिंग प्रत्येक दिन अपनी भविष्यवाणी फैमिली रेडियो नेटवर्क के जरिए करते हैं। उनका यह धार्मिक ब्रॉडकास्टिंग संगठन उनके श्रोताओं के दान से चलता है।
70 वर्षों तक बाइबल का अध्ययन करने के बाद उनका दावा है कि उन्होंने गणित की मदद से एक ऐसा तरीका विकसित कर लिया है, जिसकी मदद से छिपी हुई भविष्यवाणियों को सामने लाया जा सकता है।
पहले भी आए हैं प्रलय के संकेत
कैपिंग का दावा है कि ईसा को सूली पर चढ़ाए जाने के दिन से 7,22,500 दिनों बाद पृथ्वी का अंत तय है। 7,22,500 की संख्या अहम है, क्योंकि यह 3 पवित्र संख्याओं- 5, 10 और 17 का गुणनफल है। जापान, न्यूजीलैंड और हैती में आए भूकम्प इस प्रलय के पूर्व संकेत हैं।
एक बार फेल हो चुकी है भविष्यवाणी
आप को बता दें कि इसके पहले भी एक बार कैपिंग ने दुनिया के खत्म होने की तारीख 6 सितंबर, 1994 निश्चित की थी था। हालांकि बाद में उन्होंने तर्क दिया था की गणना करने में खामियां थी। अब उन्होंने या नई तारीख घोषित की है।
बता दें कि अब तक बहुत लोगों ने दुनिया खत्म होने की भविष्यवाणी की हैं। लेकिन आज तक किसी की कोई भी भविष्यवाणी सही साबित नहीं हुई है।
 

Related Articles

Back to top button