अपराधटॉप न्यूज़फीचर्डब्रेकिंगराज्य

एक फिर मस्जिद में छिपे मिले 33 जमाती


अहमदाबाद। दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज से तब्लीगी जमात में शामिल होकर यहां की एक एक मस्जिद में छिपे 33 जमातियों को निकाला गया है। इन सभी को शनिवार को गीरसोमनाथ में क्वारंटाइन किया गया है। केंद्र सरकार ने गुजरात से तब्लीगी जमातियों का पता लगाने के लिए निजी एजेंसियों की मदद मांगी थी।

इसके बाद कुछ क्षेत्रों में जमाती मिले थे। शनिवार को प्रशासन को तमिलनाडु के 33 लोगों के वेरावल मस्जिद में रहने की जानकारी मिली। प्रशासन ने वेरावल में मीनारा मस्जिद में रहने वाले इन सभी लोगों की एसओजी से जांच कराई गयी। ये सभी 33 लोग तब्लीगी जमात से संबंधित हैं और तमिलनाडु के रहने वाले बताये गये हैं। पुलिस के सहयोग से स्वास्थ्यकर्मियों ने इन सभी का परीक्षण कर गीरसोमनाथ में क्वारंटाइन किया है।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले सूरत के 76 लोगों को महानगर पालिका ने चिन्हित किया था, जो दिल्ली की जमात में शामिल होकर लौटे थे। इनमें से जांच के बाद 72 व्यक्तियों को छोड़ दिया गया। जबकि चार लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। इसके अलावा भावनगर और बोटाद के लोग गुजरात से दिल्ली गए थे। इससे पहले केंद्र सरकार ने 1500 लोगों की सूची राज्य सरकार को भेजकर सतर्क किया था।

Related Articles

Back to top button