उत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़राज्यलखनऊ

जुमे की नमाज के बाद हिंसा मामले में अब तक 333 हुए अरेस्ट, 13 FIR

नई दिल्ली/लखनऊ. उत्तरप्रदेश (Uttar Pradesh) से आ रही एक बड़ी खबर के अनुसार,10 जून को हुए विरोध के चलते अब राज्य पुलिस भी विस्पोटक एक्शन में आती दिख रही है। जी हाँ आज सुबह से ही राज्य में बड़े स्तर पर गिरफ्तारियां की गई हैं। ख़बरों के अनुसार आज सुबह 7 बजे से अब तक कुल 337 आरोपी गिरफ्तार किये गए हैं। वहीं इस एक्शन पर पुलिस ADG ने भी एक जानकारी भी दी है।

आज इस मुद्दे पर पुलिस ADG कानून एवं व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया कि, 0 जून को राज्य में विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर आज सुबह 7 बजे तक कुल 337 आरोपी गिरफ्तार हुए। प्रयागराज से 92, सहारनपुर से 83, हाथरस से 52, मुरादाबाद से 40, फिरोजाबाद से 18 और अंबेडकरनगर से 41 को गिरफ्तार, 13 FIR दर्ज की गई हैं।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश पुलिस पैगंबर मोहम्मद पर नूपुर शर्मा की विवादित टिप्पणी के खिलाफ प्रदर्शनों के दौरान हुई हिंसा में अब पुलिस भी लगातार ऐक्‍शन ले रही है। इस तरह अब अब तक कुल 13 FIR दर्ज की हैं और 333 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पता हो कि, राज्य के आठ जिलों में शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद शर्मा की कथित टिप्पणी के खिलाफ प्रदर्शन हुए थे।

वहीं राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानपुर जिले में बीते 3 जून को हुई हिंसा और उसके बाद विभिन्न जिलों में शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद भड़की हिंसा की घटनाओं पर अपना संज्ञान लेते हुए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिया था कि उपद्रवियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई जारी रखी जाए। ऐसा में आज का दिन और भी महत्वपूर्ण साबित होने वाला है।

Related Articles

Back to top button