अद्धयात्मफीचर्ड

5 अप्रैल का राशिफल: जानिये आज कैसा रहेगा आप का दिन…

मेष — आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होने के योग बन रहे हैं। अपनी महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने की दिशा में प्लान करेंगे। व्यवसायिक कार्यों में सफलता मिलेगी। दोपहर के बाद व्यवहारिकता में वृद्धि होगी। आपकी वाणी में सौम्यता रहेगी।

वृषभ — सुबह का समय काफी खराब हो सकता है। लेकिन मध्यान्ह के बाद काफी अच्छा और हल्का महसूस करेंगे। सेहत को लेकर के गम्भीरता दिखानी पड़ेगी। चोट-चपेट से बचने का प्रयास करें। आप काफी रोमांटिक मूड में रहेंगे।

मिथुन — आज किसी यात्रा का प्लान कर सकते हैं। जॉब के लिये दिन काफी शुभ रहने वाला है। अचानक कोई खर्च सामने आ सकता है। गलत संगत से आज बचने का प्रयास करें। परिस्थितियाँ आपके लिये अनुकूल रहेगी।

कर्क — कारोबार में आर्थिक लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। मन में नये विचारों का आधिक्य रहेगा। सन्तान से सुख मिलेगा। जीवनसाथी का व्यवहार काफी विनम्र और रोमांटिक रहेगा। घर पर आनन्द का समय व्यतीत करेंगे।

सिंह — व्यवसाय को प्राथमिकता में वृद्धि होगी। लाभ की स्थितियाँ मजबूत होंगी। पारिवारिक खुशियों को काफी महत्व देंगे। नये बिजनेस रिलेशन बन सकते हैं। IT फील्ड से जुड़े लोगों को जॉब में तरक्की मिल सकती है।

कन्या — सरकारी कार्यों में मुश्किल हो सकती है। अपनी महत्वाकांक्षाओं पर नियन्त्रण रखें। मित्रों की कोई बात बुरी लग सकती है। खर्चे बढ़ सकते हैं। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। विवादों से दूर रहने का प्रयास करें।

तुला — जोखिम भरे कार्यों में रुचि लेंगे। किसी अजनबी पर भरोसा न करें। अपनी कला को निखारने का प्रयास करेंगे। यात्रा से बचने का प्रयास करें। वाहन में खराबी आ सकती है। कारोबार में अच्छे नतीजे मिलेंगे।

वृश्चिक — परिश्रम का अच्छा परिणाम मिलेगा। मेडिकल समस्याओं से मुक्ति मिलेगी। नये कार्यों की शुरुआत लाभदायक होगी। दाम्पत्य जीवन में सुख बढ़ेगा। घर में आनन्द और खुशी का माहौल रहेगा।

धनु — मनोनुकूल सफलता मिलने में समस्या आयेगी। आपके स्वभाव में क्रोध बढ़ेगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में नहीं लगेगा। धार्मिक कार्यों में मन नहीं लगेगा। स्वास्थ्य को लेकर किसी तरह की लापरवाही भारी पड़ सकती है।

मकर — प्रेम-सम्बन्धों में कुछ समस्या आ सकती है। दाम्पत्य जीवन में खटास बढ़ने के योग बन रहे हैं। संगीत और नृत्य में रुचि जागृत होगी। आपका करियर थोड़ा कमजोरी की दिशा में बढ़ सकता है। अधिकारियों से समस्या हो सकती है।

कुम्भ — समस्याओं का समाधान निकालने में सफल रहेंगे। आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। घर के सदस्यों का आचरण बहुत अच्छा रहेगा। किसी पारिवारिक आयोजन की रूपरेखा बनेगी। आज काफी रोमांटिक मूड में रहेंगे।

मीन — पहले की गयी मेहनत आज लाभ देगी। सहकर्मियों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। स्नेहीजनों से मुलाकात होगी। कार्यों में कुछ परिवर्तन मिल सकते हैं। शत्रु आज आपके खिलाफ सक्रिय हो सकते हैं।

 

Related Articles

Back to top button