अजब-गजब

50 हजार बांसों से 3300 फिट लम्बा पुल, जाने के लिए देने होंगे रुपये


कम्बोडिया : दुनिया के लिए कम्बोडिया का एक पुल आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। जी हां, यह पुल समुद्र पर बने रामसेतु की याद दिलाता है। इस पुल को पत्थरों नहीं बांसों की मदद से बनाया गया है। बताया गया है कि इस 3,300 फीट लंबे पुल को 50 हजार बांसों की मदद से पानी में खड़ा किया गया है, जो दिखने में बेहद अद्भुत लगता है। हालांकि यह पुल फ्री नहीं है। इससे गुजरने के लिए स्थानीय लोगों को करीब 2 रुपए देने पड़ते हैं। जबकि विदेशी पर्यटकों से इसका 40 गुना लिया जाता है।

गौरतलब है कि इससे साइकल, बाइक, कार तक निकल सकती हैं। यह पुल मेकांग नदी पर बना है। बारिश के मौसम से ठीक पहले, स्थानीय लोग इस पुल को तोड़ देते हैं। ताकि नदी में आने वाली बाढ़ इसमें लगे बांसों को बहा ना ले जाए। यह काम समय पर कर लिया जाता है और सभी बांसों को संभाल कर रखा जाता है। जैसे ही मौसम सही होता है इसे दोबारा बना दिया जाता है।

Related Articles

Back to top button