अद्धयात्मजीवनशैली

500 साल बाद शनि और गुरु के योग में मनेगी होली

ज्योतिष : इस वर्ष यानि 2020 में 9 मार्च को शुभयोग में होलिका दहन किया जायेगा। इस बार होली के अवसर पर शनि और गुरु का कई सालों बाद विशेष योग बन रहा है। यह योग इससे पहले वर्ष 1521 में 3 मार्च को बना था। इस बार शनि और गुरु दोनों ही अपनी-अपनी राशि में रहेंगे। मार्च के अंत में गुरु अपनी राशि धनु से निकलकर शनि के साथ मकर राशि में आ जाएंगे। 9 मार्च सोमवार को इस बार होलिका दहन होगा, जबकि 10 मार्च मंगलवार को होली खेली जाएगी।

9 मार्च को गुरु अपनी राशि धनु और शनि अपनी राशि मकर में रहेगा। इससे पहले यह दोनों ग्रह 3 मार्च 1521 को अपनी- अपनी राशियों में विराजमान थे। होली पर शुक्र मेष राशि, मंगल केतु, धनु राशि में, राहु मिथुन राशि में, सूर्य और बुध कुंभ राशि में चंद्रमा सिंह राशि में रहेगा। ग्रहों के योग में इस बार होली शुभ फल देने वाली रहेगी। वहीं देश में शांति स्थापित करवाने में भी सफल रहेगी। इसके साथ ही व्यापार के लिए भी यह योग हितकारी रहेगा।

हर साल सूर्य कुंभ राशि और चंद्रमा सिंह राशि में होता तब होली का पर्व मनाया जाता है। होली से पहले 3 मार्च मंगलवार से होलाष्टक शुरू होगा। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी से पूर्णिमा तक होलाष्टक रहता है। इस समय सभी ग्रह उग्र रूप में रहते हैं, इसलिए इस समय सभी प्रकार के शुभ कार्य करना वर्जित है।

Related Articles

Back to top button