ज्ञान भंडार

2015_12image_14_43_585521397soniabday-llदस्तक टाइम्स/एजेंसी
सिरसा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी आज अपना 69वां बर्थडे मना रही है। वहीं कांग्रेस कार्यकर्त्ता जन्मदिन मनाने के जोश में देश के तिरंगे का अपमान कर गए। शायद कांग्रेस कार्यकर्त्ता ये भूल गए कि जिस केक के ऊपर वे झंडा बनवा कर लाए हैं वो कांग्रेस का नहीं अपितु पूरे भारत देश का झंडा है। यहीं नहीं कांग्रेसी कार्यकर्त्ताओं ने अशोक चक्र भी केक पर बनवाया था। तिरंगे का अपमान यहीं नहीं रूका बल्कि कांग्रेसी उस केक को काट कर खा भी गए। जन्मदिन मनाने वालों में प्रदेश कांग्रेस महासचिव नवीन केडिया व प्रदेश सचिव शीशपाल केहरवाला सहित कई कार्यकर्त्ता मौजूद थे लेकिन जन्मदिन के जोश में केक पर तिरंगा बना हुआ है इस ओर किसी का ध्यान नहीं गया।

Related Articles

Back to top button