अद्धयात्म

6 जुलाई राशिफल: आज इन 4 राशि वालों का बन रहा है राजयोग, राजाओं की तरह आगे बीतेगी ज़िन्दगी

राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशि के अनुसार व्यक्ति के स्वभाव और भविष्य से जुड़ी कई जानकारी प्राप्त की जा सकती है। ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर ही राशिफल का निर्माण किया जाता है। ग्रहों की चाल हमेशा बदलती रहती है इसलिए हमारे दैनिक जीवन में घट रही घटनाएं भी हमेशा समान नहीं होती। आज शुक्रवार 6 जुलाई का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? आज का दिन आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन ला सकता है? आपके इन सभी सवालों का जवाब आपको आज के इस राशिफल में मिलेगा, तो जानने के लिए पढ़ें आज का राशिफल।

मेष (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :
आज आप सामान्य दैनिक कार्यों को भुलाकर आनंद-प्रमोद में खोए रह सकते हैं। किसी पर्यटन स्थल पर जाने से मन अतिप्रसन्न होगा। वित्तीय स्थिति में सुधार आएगा। अगर आप सिंगल हैं तो आज आपके लिए कोई रिश्ता आ सकता है। पूर्व में की गई मेहनत का फल मिल सकता है। कार्य स्थल पर प्रमोशन या प्रशंसा मिलने के आसार हैं। शाम तक पैसे की स्थिती में सुधार आएगा। आपका दिमाग काफी मुक्त रहेगा और आप दिखावे से प्रभावित हुए बिना सच्चे प्यार और सच्चे सम्बन्ध की तलाश में रहेंगे। पिछले समय के कडवे अनुभवों को रुकावट न बनने दें। नया कारोबार शुरू करने का मन बनेगा। परिवार की रिथति में सुधार होगा।

वृषभ (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :
आज का दिन थका देने वाला होगा। परिश्रम की अधिकता रहेगी। कुछ पुराने मित्रों से संपर्क बन सकते हैं। सुस्वादु खानपान में रुचि बढ़ेगी। लम्बे समय से अटके मुआवजे और कर्ज आदि आखिरकार आपको मिल जाएंगे। आज का दिन आपके लिए थोडा कष्टदायी भी हो सकता है, इसलिए सभी कार्यों में सावधानी बरतें। कार्यों के प्रति जोश एवं उत्साह रहेगा। परिवाजनों एवं संतानों से अनबन हो सकती है। बातचीत को रिश्ते सुधारने का जरिया बनाएं। आप काम-काज को अत्यंत युक्ति संगत व सुचारू करेंगे। स्वास्थ्य में कष्ट प्रतीत होगा। कुछ सामाजिक या धार्मिक सेवा के कार्य भी किए जा सकते हैं।

मिथुन (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :
आज आप हर एक कार्य समय रहते सफलतापूर्वक संपन्न कर पाएंगे। नए करार फायदेमंद दिख सकते हैं लेकिन वे उम्मीद के मुताबिक लाभ नहीं पहुँचाएंगे। परिवार में आवश्यक विषयों पर चर्चा होगी। कामवृत्ति और चोरी जैसे अनैतिक विचारों पर संयम रखिएगा क्योंकि असंयमी होने से कार्य बिगड़ सकते हैं। नौकरी करने वालों के लिए कार्यालय में आज वातावरण अनुकूल रहेगा। मन को प्रसन्न और हलका करने के लिए आप मनोरंजन का आसरा लेंगे। स्नेहीजनों व मित्रों को भी इस आनंद में सहभागी बनाएंगे। शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा लेकिन स्वभाव में क्रोध की मात्रा बढ़ सकती है।

कर्क (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :
आज नौकरी में तरक्की के अवसर मिलेंगे। लेकिन स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। मन को नकारात्मक विचारों से निकाल सकारात्मक विचारों की ओर केन्द्रित करें। धैर्य बनाए रखें। कार्यों में सफलता के लिए अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है। घर-परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। बच्चों से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए थोड़ा समय अलग से निकालें। आपके प्रिय का मूड आज कुछ उखड़ा-उखड़ा हो सकता है। आप ऊर्जा से भरे रहेंगे और कुछ नए साहसिक कदम उठाएंगे। आपकी लोकप्रियता में वृद्धि होगी। आपकी लोकप्रियता से विरोधी पक्ष तिलमिला जाएगा। आपके आकर्षण से दूसरे प्रभावित होंगे।

सिंह (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :
आपका आज का दिन आनंदपूर्ण और उत्साहपूर्ण मानसिकता से बीतेगा। आपके कार्य योजनानुसार संपन्न होंगे। अपूर्ण कार्य पूर्ण होंगे। धन सम्बंधित लाभ होने की संभावना है। गृहस्थ जीवन में मधुरता बनी रहेगी। आकस्मिक धनलाभ के योग हैं। छोटे से प्रवास का आयोजन कर पाएंगे। व्यापारीजनों के व्यापार में वृद्धि होगी। विदेश स्थित स्वजनों के शुभ समाचार मिलेंगे। लापरवाही से किए गए कामों में भी नुकसान हो सकता है। शैक्षणिक क्षेत्र में आपको काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है और उसमें पैसा खर्च हो सकता है। किसी भी बड़े कार्य में हाथ डालने से पहले, अपने बड़ों की राय जरुर ले।

कन्या (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :
आज आप एकाग्रता बनाए रखें। आप जीवन की चुनातियों से निपटने के लिए अपने कौशलों को निखारने और अपनी छुपी हुई क्षमता को बाहर लाने के प्रयासों में जुटे हुए हैं। कुछ आराम अवश्य करें अन्यथा आपकी तबियत बिगड़ सकती है। आपका जीवनसाथी रोजाना की जरूरतों को पूरा करने से अपने हाथ पीछे खींच सकता है, जिसके चलते आपका मन उदास होने की संभावना है। गुस्सा आना स्वाभाविक है। लेकिन शांत रहना आपके फायदे में साबित होगा। अधिकारीगण आप के कार्य से संतोष का अनुभव करेंगे। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। आर्थिक दृष्टि से भी लाभ रहेगा।\
तुला (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :
आज आपको कोई जरूरी काम अधर में ही छोड़ना पड़ सकता है, ऐसे हालात में धैर्य और होशियारी से काम लें। बातों को दिल पर लेने की बजाय उनमे छुपी शिक्षा ग्रहण करें। अकेलापन खत्म होगा और रिश्तों में मजबूती आएगी। आज आप काफी अच्छे मूड में रहेंगे। क्रोध न करें और मन को शांत रखें। शारीरिक कष्ट कम होगा। परिवार के साथ बाहर घूमने का प्लान बना सकते हैं। आस पास के लोगों का सहयोग आपको सुखद अनुभूति देगा। अतिरिक्त आय के लिए अपने सृजनात्मक विचारों का सहारा लें। दोस्त शाम के लिए कोई बढ़िया योजना बनाकर आपका दिन ख़ुशनुमा कर देंगे। आज अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

वृश्चिक (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :
गणेश जी कहते हैं आज निर्धारित कार्य संम्पन न होने की वजह से निराशा बनी रहेगी। खर्च भी बढ़ेगा। वाहन से सावधान रहे चोट भी लग सकती है। परिवार में हर्षोल्लास का वातावरण बना रहेगा। आपकी अतिरिक्त काम करने की क्षमता उन लोगों को चौंका देगी, जिनका प्रदर्शन आपसे कमतर है। ऐसी जानकारियों को उजागर न करें। पारिवारिक एवं जमीन-जायदाद के मामलों में सावधानी बरतें। नौकरीपेशा जातकों को सहकर्मचारियों का सहयोग मिलेगा। मन विचलित रह सकता है। आरोग्य साधारण रहेगा। खूब परिश्रम के बाद भी आज सफलता कम ही मिलेगी। तनाव दूर होने से कार्यों में गति आएगी।

धनु (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :
आज आपको अपने लक्ष्यों को पाने के लिए बेहतरीन मौके मिलेंगे। आज आप परेशानियों को मुस्कुराकर दरकिनार कर सकते हैं। व्यापार में आने वाली बाधाएं हल होंगी। मित्रों से सुख तथा लाभ की संभावना है। धीमी शुरुआत के बावजूद भी कारोबार में अच्छा लाभ होगा। व्यापारिक लेन-देन में तुरंत निर्णय लेंगे। आज आपकी जायदाद की समस्या सुलझ सकती है। आप अपने दार्शनिक विचारों को बहुत अच्छी तरह प्रस्तुत कर सकते हैं जब इसकी आवश्यकता होती है। आप किसी जोशीले, स्थिर, स्नेही व्यक्ति को खोजने का एक अवसर पाएँगे जो एक खुशहाल संबंध के लिए सर्वश्रेष्ठ पसंद में बदल जाएगा।

मकर (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :
आज किसी कार्य में सफलता से उत्साह में वृद्धि होगी। भौतिक सुख-साधनों की लालसा बढ़ेगी। एक ही दिशा में की गई मेहनत से बेहतर परिणाम मिल सकेंगे। आज का दिन अच्छा बीतेगा। पिछले कुछ समय से जिन गलतफहमियों की वजह से आपके रिश्ते ठीक नहीं चल रहे थे, आज वह दूर हो सकते हैं। आपके लिए समय थोड़ा मुश्किल हो सकता है, आप धैर्य ना खोये, लोगों से अपने संबंध को बेहतर बनाने की कोशिश जारी रखें। कई दिनों से चली आ रही परेशानी का हल आज मिल सकता है। किसी विशेष व्यक्ति से सहयोग मिलेगा। तन-मन की स्वस्थता के साथ आज का खुशहाल दिन आपको विविध लाभों का उपहार देगा।

कुंभ (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :
आज कामकाज ज्यादा हो सकता है। अपने ज्यादातर कामों के नतीजे भी आज आपको मिल सकते हैं। आप थोड़े उत्साही और संवेदनशील हो सकते हैं। भरे-पूरे और संतुष्ट जीवन के लिए अपनी मानसिक दृढ़ता में वृद्धि कीजिए। प्रयास सफल रहेंगे। कार्यसिद्धि होगी। व्यस्तता रहेगी। रोजगार में सफलता मिलेगी। आप आसपास हर किसी को प्रभावित करने में भी सक्षम होंगे। आज आपको बहुमूल्य वस्तुओं की प्राप्ति के योग हैं। धन प्राप्ति सुगम होगी। मेडिकल प्रोफेशन और मैनेजमेंट से जुड़े लोगों के लिये आज का दिन नए अवसर लेकर आएगा। नौकरीपेशा लोगों का आज ऑफिस में दिन चुनौती भरा हो सकता है।

मीन (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :
आज छोटी-मोटी रुकावटों का सामना कर लेंगे। आने वाले दिन भी आपके लिए बेहतर रहेंगे। अचानक यात्रा के कारण आप आपाधापी और तनाव का शिकार हो सकते हैं। किसी से विवाद न करें। सावधानी रखें। कामयाबी का रास्ता खुल रहा है, नए संबंधों से फायदा होगा। आपका कार्य कौशल उभरकर सामने आएगा। आपको वांछित सहयोग भी मिलेगा। आज आप एक बार फिर समय में पीछे जाकर शादी के शुरुआती दिनों के प्यार और रुमानियत को महसूस कर सकते हैं। अगर आज आप किसी सामाजिक समारोह में जाने की सोच रहे हैं तो अवश्य जाएं और इसका फायदा अपने आप को खुश रखने में उठाएं।

Related Articles

Back to top button