टॉप न्यूज़फीचर्डस्वास्थ्य

फल खाने से पहले जरा गौर फरमाएं

fruitSएजेंसी/ फल खाने से सेहत बनती है। इस बात से सभी वाकिब होते हैं, लेकिन आपको बता दें फल खाने का भी एक शिडयूल होता है। अगर आप उसको फोलो करते हैं तो यह आपके लिए फायदेमंद साबित होते हैं। इसको नजरअंदाज करना सेहत की दष्टि से भारी भी पड़ सकता है।

अगर आप फायदा चाहते हैं तो इन फलों को खाने से पहले इन बातों पर गौर जरूर फरमाएं— संतरा सुबह और रात को नहीं खाना चाहिए। इसे दिन में ही खाना चाहिए। खाना खाने के 1-1 घंटा पहले या बाद में इसे खाना चाहिए।

पहले लेने से भूख बढ़ती है और बाद में लेने से भोजन पचाने में मदद करता है। मौसमी से शरीर में पानी की मात्रा कम नहीं होती है। इसका सेवन दोपहर में करना चाहिए। धूप में जाने से कुछ देर पहले या धूप से आने के कुछ देर बाद मौसमी खाना या जूस पीना अधिक लाभदायक होता है।

इससे शरीर को ताकत मिलती है। अंगूर खाने से पहले इस बात का ख्याल रखें कि अंगूर और भोजन में कुछ देर का अंतराल हो। अंगूर का जूस भी शरीर में पानी की कमी को पूरा करता है। इसका सेवन धूप में जाने से कुछ देर पूर्व या धूप में से लौटने के कुछ देर बाद ही करना चाहिए। नारियल पानी को खाली पेट पीने से बचना चाहिए। पेट संबंधी परेशानियां जैसे एसिडिटी या अल्सर की समस्या जिनको है उनके लिए यह लाभदायक है।

आम की तासीर गर्म होती है। ऐसे में जहां तक हो आम का ज्यूस अधिक से अधिक पीने में लें। आम के साथ दूध का प्रयोग करना चाहिए। यदि आम काटकर खाया जा रहा है तो आम के टुकड़ों में शक्कर और थो़ड़ा-सा दूध मिलाकर लेना फायदेमंद होगा।

Related Articles

Back to top button