राज्य
वामपंथियों ने सीएम का पुतला फूंका, पुलिस को दिया चकमा

सीपीआईएम ने उपायुक्त कार्यालय के बाहर पुलिस को चकमा देकर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का पुतला जला दिया। सीएम के पुतले जलाने की भनक पुलिस को पहले से थी। बावजूद सीपीआईएम के कार्यकर्ताओं ने गुपचुप तरीके से पुतले को कार्यकर्ताओं के पास पहुंचाकर अंजाम दिया। इसके बाद सचिव विजेंद्र मेहरा की अगुवाई सीपीआईएम कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकरनारेबाजी की। सोमवार शाम चार बजे के करीब डीसी ऑफिस के बाहर सैकड़ों कार्यकर्ता इकट्ठे हो गए थे। पुलिस भी चप्पे-चप्पे पर मौजूद थी और कार्यकर्ताओं पर आंखें जमाए बैठी थीं। इस बीच दो कार्यकर्र्ता पुतले को हाथ में लेकर मौके पर पहुंचने लगे लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया।



