उत्तर प्रदेशफीचर्ड

जब मंत्री की भैंस ढूंढी तो अब मेरा कुत्ता भी खोजिए

आगरा। पुलिस के सिर पर फिर एक बड़ी जिम्मेदारी आ पड़ी है। प्रदेश के मंत्री आजम खां की भैंस खोजने के बाद अब उसे पूर्व केंद्रीय मंत्री रामशंकर कठेरिया का कुत्ता खोजना है, जो तीन दिन पहले खो गया था।

mradulika-katheria_12_08_2016पूर्व मंत्री की पत्नी मृदुला कठेरिया ने शुक्रवार को एसपी सिटी को तहरीर दी। उनसे कहा कि पुलिस कैबिनेट मंत्री आजम खां की भैंस ढूंढ सकती है तो मेरा कुत्ता भी खोजे।

खंदारी परिसर स्थित टीचर्स होम में रहने वाले सांसद रामशंकर कठेरिया के लेब्राडोर प्रजाति के दो कुत्ते हैं। पत्नी मृदुला कठेरिया ने बताया कि मंगलवार सुबह छह बजे कालू घर से बाहर गया, इसके बाद से लापता है।

खोजने पर भी सुराग नहीं मिला तो सुबह एसपी सिटी सुशील घुले को तहरीर दी। दूसरे कुत्ते भूरा ने भी खाना छोड़ दिया है।

एसपी सिटी सुशील घुले ने बताया कि थाना न्यू आगरा को गुमशुदगी दर्ज कर कार्रवाई करने को निर्देशित कर गया दिया है।

Related Articles

Back to top button