दिल्लीफीचर्ड

डेंगू से 2 की मौत…

nr-11_650_102412115249नई दिल्ली: राजधानी में डेंगू से दो और मौतों की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही डेंगू की चपेट में आए मरीजों की संख्या ने तीन सौ का आंकड़ा पार कर लिया है।

– इस बार अभी तक 311 मामलों की पुष्टि हुई है। निगम ने अब तक मरने वालों की जितनी संख्या की पुष्टि की है वास्तविक आंकड़े उससे अधिक हैं।

– एम्स के चिकित्सकों ने बताया कि दिल्ली में इस बार डेंगू से ज्यादा चिकनगुनिया ने अपना कहर बरपाया है। इस बार के अभी तक के आए मामलों के हिसाब से अस्पताल प्रशासन से बिस्तरों, प्लेटलेट्स और खून के इंतजाम के लिए व्यापक प्रबंध करने को कहा गया है।

– एक ओर अस्पताल परिसर में डेंगू के लार्वा पाए जाने पर स्थानीय निकायों की ओर से नोटिस जारी किया जा रहा है दूसरी ओर बिस्तरों के इंतजाम रखने की हिदायत दी जा रही है। लोकनायक जयप्रकाश नारायण अस्पताल में 17 साल की लड़की फहीन और सफदरजंग अस्पताल में बदरपुर निवासी एक मरीज की मौत डेंगू से हुई। इसकी पुष्टि दिल्ली नगर निगम ने इसकी सोमवार की है।

 

Related Articles

Back to top button