जीवनशैली

पीले रंग का वस्त्र गर्ल्स में एनर्जी और कॉन्फीडेंस को बढ़ाता है

9153389-Series-Young-beautiful-girl-in-a-yellow-dress-in-the-woods-Stock-Photoनई दिल्ली : जीवन में रंगों का बहुत महत्व है। रंग खुशी और उल्लास का प्रतीक भी हैं। रंगों को लेकर हर इंसान की पसंद अलग-अलग होती है। किसी को नीला रंग पसंद हैं तो किसी को नारंगी। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ रंग ऐसे होते हैं जिन्हें अगर वस्त्र के रूप में धारण किया जाये तो हमारी तरक्की निश्चित है। रंग हमें ऊर्जा देते हैं और हमारे आत्मविश्वास को भी बढ़ाते हैं।

रंगों की इस श्रेणी में पीले रंग को सबसे अधिक ऊर्जावान रंग माना जाता है। पीले रंग में ऊर्जा बढ़ाने के साथ-साथ मस्तिष्क को अधिक सक्रिय करने के गुण भी होते हैं। एक शोध के अनुसार जो महिलाएं पीले रंग के वस्त्र ज्यादा पहनती हैं उन महिलाओं में आत्मविश्वास तो अधिक होता ही है साथ ही उनकी विभिन्न कार्य को करने की कार्यक्षमता भी अधिक होती है। पीले रंग से निकलने वाली तरंगे हमारे आत्मविश्वास को बढ़ाती है जिससे हम अधिक आकर्षक नजर आते हैं।

 

Related Articles

Back to top button