फीचर्डराजनीति

पंजाब में आप को बड़ा झटका, 86 नेताओं ने दिया इस्तीफा

chottepur-759-620x400अमृतसर। आम आदमी पार्टी के लिए पंजाब में एक और मुसीबत खड़ी हो सकती है। आज चंडीगढ़ प्रेस क्लब में दोपहर 2 बजे आम आदमी पार्टी के असंतुष्ट नेता एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले हैं। ऐसा दावा किया जा रहा है कि इस दौरान वो एक और सेक्स स्कैंडल का पर्दाफाश करने वाले हैं जिसमें पार्टी के ही बड़े नेताओं का नाम शामिल है। इस दौरान वो पार्टी के खिलाफ विद्रोह का बिगुल भी फूंकेंगे।

वहीं सोमवार को पार्टी के 86 नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इस्तीफा देकर पंजाब के पूर्व संयोजक सुच्चा सिंह छोटेपुर का साथ देने का ऐलान किया है। अमृतसर में तो आम आदमी पार्टी का दफ्तर भी बंद हो गया है। कहा जा रहा है कि सुच्चा सिंह अपने तमाम समर्थकों के साथ नवजोत सिंह सिद्धू की नई पार्टी आवाज-ए-पंजाब में शामिल हो सकते हैं। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता सुच्चा सिंह को निकाले जाने और कॉमेडियन गुरप्रीत गुग्गी को नया संयोजक बनाए जाने का विरोध कर रहे हैं।

सोमवार को पार्टी के 86 नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इस्तीफा देकर पंजाब के पूर्व संयोजक सुच्चा सिंह छोटेपुर का साथ देने का ऐलान किया है। अमृतसर में तो आम आदमी पार्टी का दफ्तर भी बंद हो गया है।

 इस सियासी घमासान पर आम आदमी पार्टी के मीडिया सलाहकार सुरभेज सिंह का कहना है कि पार्टी के 99 फीसदी कार्यकर्ता अरविंद केजरीवाल के साथ खड़े हैं। हमारे लोग आज भी हमारे साथ ही हैं, कहीं नही गए। वो अरविंद जी की सोच के साथ खड़े हैं। वोदिन रात महनत कर रहे है। आम आदमी पार्टी में सेक्स स्कैंडल और सियासी घमासान पर विपक्षी दलों ने भी चुटकी ली। बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि इसके नेता बहुत हल्के है, ताश के पत्तों के महल की तरह गिर रहे है। इनके ही अपने ही लोगो पर आरोप लगा रहे है।

Related Articles

Back to top button