बीजेपी ने गिरवाई थी बाबरी मस्जिद- मुलायम सिंह

यूपी में होने वाले चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां अपने-अपने पत्ते खेल रही हैं। इस दौरान मुलायम सिंह ने मुस्लिम कार्ड खेलते हुए मुलायम संदेश यात्रा से पहले बयान दिया है कि बाबरी मस्जिद को बीजेपी ने गिरवाया था और मुसलमानों ने हमारी सरकार बनवाई थी।
मुलायम संदेश यात्रा को रवाना करने से पहले सपा सुप्रीमो ने मुस्लिम कार्ड खेलते हुए कहा है कि बीजेपी ने मस्जिद गिरवा दी थी। यही नहीं मुलायम सिंह ने यह भी कहा कि इसके बाद मुसलमानों ने हमारी सरकार बनवाई। मुसलमान हमारे खिलाफ नहीं हैं, दूसरी पार्टी के मुस्लिम लीडर भी हमारे खिलाफ नहीं बोलते मुसलमान सबसे ज्यादा पिछड़े हैं।
सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह ने कहा कि आज विश्व में चिकन के कपड़े मशहूर हैं, जिन्हें लखनऊ के मुसलमानों ने बनाया है।
हमने उत्तर प्रदेश के हर थाने में 2 से 4 मुस्लिम सिपाही रखे हैं। अगर किसी जिले किसी थाने में मुस्लिम सिपाही नहीं है तो हमें लेटर लिखो। मुलायम सिंह ने कार्यकर्ताओं से कहा कि महिलाओं और मुसलमानों को पार्टी से ज्यादा जोड़ो।



