शिक्षा आचार्य अनुदेशक संगठन ने शिक्षा मित्र में समायोजित करने समेत अन्य मांगों को लेकर सोमवार को सीएम आवास कूच की घोषणा की थी। इसके बाद सुबह देहरादून सदर के एसडीएम उन्हें समझाने के लिए धरना स्थल पहुंचे।
लेकिन शिक्षा आचार्य मुख्यमंत्री आवास की ओर कूच करने की जिद पर अड़े रहे। दोपहर जैसे ही संगठन से जुड़े़ लोग जुलूस की शक्ल में सीएम आवास कूच के लिए धरना स्थल से बाहर निकले तो पुलिस ने मौके से ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार करके सभी को पुलिस लाइन भेज दिया गया।




