फीचर्डराजनीति

CM Kejriwal ने उड़ाया अपनी ही पार्टी का मजाक

img_20160928054339Delhi के CM Arvind Kejriwal ने सोशल मीडिया पर अपनी ही पार्टी का मजाक उड़ाते हुए एक कार्टून शेयर किया है। उन्होंने शेयर किया कि दिल्ली में AAP के विधायकों की पत्नियां रोज अपने पतियों से फोन पर पूछ ही लेती हैं कि ऑफिस में हो या गिरफ्तार हो गए।

यह पोस्ट एक उपमा नामकी एक महिला ने पोस्ट किया था। जिसे बाद में अरविंद केजरीवाल ने पोस्ट किया। गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी (AAP) के एक के बाद एक विधायक और मंत्री पर आरोप लगते आ रहे हैं। पिछले दिनों आप सरकार के पूर्व मंत्री संदीप कुमार की सेक्स सीडी मामले में फंसने के बाद पार्टी और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। हालांकि केजरीवाल ने उन्हें तुरंत पद से हटा दिया था। 
इसके बाद आप के विधायक अमानतुल्लाह खान के खिलाफ भी यौन उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराई गई थी। इस मामले में उन्हें गिरफ्तार किया गया था। बाद में उनको जमानत मिल गई थी। अमानतुल्लाह के खिलाफ उनके साले की पत्नी ने छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराया था। वहीं मंगलवार को दिल्ली सरकार में स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन पर भी हवाला के जरिए पैसे ट्रांसफर करने का आरोप लगा है। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने सत्येंद्र जैन को करीब 17 करोड़ रुपए ट्रांसफर करने के मामले में 4 अक्टूबर से पहले पेश होने के लिए कहा है। 
आप सरकार में स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को सीएम अरविंद केजरीवाल का करीबी माना जाता है। वहीं दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि सत्येंद्र निर्दोष है, उसे फंसाया जा रहा है। अगर वह दोषी होतो तो हम खुद उन्हें बाहर निकाल देते। हम उसके साथ है। केजरीवाल ने कहा कि आप के मंत्रियों और विधायकों के खिलाफ झूठे मामले दर्ज किए जा रहे हैं, मेरे खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई, सीबीआई ने मेरे यहां छापा मारा- क्यों? यह सब एक बहुत बड़ी साजिश है। शुक्रवार को दिल्ली विधानसभा में करुंगा खुलासा।
 

Related Articles

Back to top button