अपराध

पान-मसाले के झगड़े में दोस्त ने की 19 साल के लड़के की हत्या

kill-friend-pan-masala_10_10_2016अहमदाबाद। पान मसाला को लेकर दो दोस्तों के बीच हुए झगड़े की परिणिति एक की हत्या के बाद खत्म हुई। नरोदा में जय अम्बे अपार्टमेंट के रहने वाले 19 साल के एक युवक नेहल पटेल ने अपने दोस्त क्रुनल पाटिल को शनिवार की रात चाकू मारा।

पाटिल भी उसी आवासीय कॉलोनी का रहने वाला था। पुलिस ने आरोपी नेहल पटेल को गिरफ्तार कर लिया है और हमले के लिए इस्तेमाल किए गए चाकू को भी बरामद कर लिया है।

कृष्णानगर थाने के इंस्पेक्टर सीआर सांगदा ने कहा कि इस मामले की शिकायत महेंद्र पटेल ने दर्ज कराई है। वह मृतक और आरोपी दोनों का दोस्त है। महेंद्र ने अपनी शिकायत में कहा है कि शनिवार की रात को मृतक के साथ वे सभी लोग गरबा खेलकर लौट रहे थे।

रात में करीब 3 बजे नेहल ने एक अन्य युवक सुनील पटेल से पान मसाला मांगा। पुलिस सूत्रों ने अनुसार, सुनील उसे पान-मसाला देने के लिए मना कर दिया, जिसके बाद नेहल ने उसके साथ झगड़ा करना शुरू कर दिया।

तब क्रुनल ने मामले में हस्तक्षेप किया और नेहल को सुनील के साथ झगड़ा नहीं करने को कहा क्योंकि वह अनाथ था। नेहल ने इस पर अपमानित महसूस करते हुए क्रुनल के साथ विवाद शुरू कर दिया। झगड़ा बढ़ने के बाद में नेहल घर चला गया और एक चाकू लेकर लौटा।

नेहल ने क्रुनल के पेट में बाईं ओर चाकू मारा। जब शिकायतकर्ता महेंद्र पटेल ने उसे रोकने की कोशिश की, तो उसके हाथ पर भी चाकू से वार कर वहां से भाग गया। क्रुनल के पेट से काफी खून निकल रहा था।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि क्रुनल को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। नेहल को रविवार को सोसाइटी के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।

Related Articles

Back to top button