दिल्ली

नेहरू प्लेस पर खुदकुशी करने पहुंचा युवक 16वीं मंजिल से लगा दी छलांग

dead-body_1457142579नेहरू प्लेस में स्थित चिरंजीवी टावर की 16वीं मंजिल से एक युवक ने बुधवार शाम को नीचे छलांग लगा दी। युवक नीचे पक्के फर्श पर सिर के बल गिरा था। 
कालकाजी थाना पुलिस ने युवक को एम्स के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कालकाजी थाना पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से मृतक युवक के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। 

हालांकि, देर रात तक युवक की पहचान नहीं हो पाई। कालकाजी थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। शुरुआती जांच में पता चला कि युवक खुदकुशी करने किसी और जगह से नेहरू प्लेस आया था। 

Related Articles

Back to top button