ज्ञान भंडार
Bigg Boss : मोना के डांस पर भड़के स्वामी,

बिग बॉस के घर में 22 वां दिन घरवालों के लिए अपनी सबसे अच्छे दोस्त से दोस्ती की अग्निपरीक्षा देने वाला साबित हुआ। इस दिन की शुरुआत एक टास्क से हुई जिसे जीतने वाले सदस्य दो हफ्तों के लिए एलिमिनेश से सुरक्षित हो जाएंगे। लेकिन इन सबके के बीच मोना के डांस करने पर स्वामी जी भड़क गए और कैमरे पर कई बातें बोल दी।इसके अलावा टास्क में दो हफ्तों की सुरक्षा के बदले एक राशि घर के प्रत्येक सदस्यों को बतानी थी। ये राशि पुरुस्कार राशि में घटा दी जाती। इस टास्क में नितिभा कौल जीत गईं।
इसके बाद मोना ने कैमरे के सामने काफी डांस किया। लोकेश के कहने पर वो बैले डांस तक करने को तैयार हो गईं। वहीं सीक्रेट रूम से मोना को देख रहे बाबा स्वामी ओम जी उनके डांस को देख भड़क गए।
वो बार बार मोना पर कमेंट करते रहे। एक बार तो उन्होंने यहां तक कह दिया कि बुढ़ापे में मोना को जवानी छा रही है। मेकअप थोपने से जवानी थोड़े ना आ जाएगी।
वहीं बाणी के कहने पर गौरव ने इस टास्क में अपने आईब्रोज ब्लीच करवा लिए। एक एक करके सदस्यों को अपने सबसे खास दोस्त के लिए टास्क को करना पड़ा। मनु पंजाबी की बारी आने पर टास्क बुधवार के लिए टाल दिया गया।
