ज्ञान भंडार

वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग, परेशान महिला ने आग लगाकर दी जान

women_fire_herself_dindori_20161121_124745_21_11_2016डिंडौरी। शहपुरा के वार्ड 4 में छेड़छाड़ और ब्लैक‍मेलिंग से परेशान 30 वर्षीय महिला ने रविवार सुबह खुद को आग लगा ली। इलाज के लिए उसे जबलपुर रेफर किया गया जहां सोमवार को उसकी मौत हो गई। पुलिस को दिए बयान में महिला ने बताया कि सुरेश साहू पिता भागवत साहू ने दो महीने पहले उससे छेड़छाड़ की थी।

इस दौरान उसने इसका वीडियो बना लिया और फोटो भी खींच लिए। इसके बाद से ही वह महिला को आपत्तिजनक वीडियो और फोटो सार्वजनिक करने की धमकी देकर परेशान कर रहा था। सुरेश साहू ने उसे कई बार जान से मारने की भी धमकी दी थी।

जिसके बाद इससे परेशान होकर महिला ने खुद को आग लगा ली। पहले उसे शहपुरा में भर्ती किया गया, जिसके बाद जबलपुर रेफर कर दिया गया। जबलपुर में इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। पुलिस ने मामले में आरोपी सुरेश साहू को गिरफ्तार कर लिया है। टीआई अनिल पटेल ने बताया कि आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ और आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है। सोमवार को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button