ज्ञान भंडार

अमृतसर की बेटी बनी यूएन में अमेरिकी राजदूत, जानिए इनके बारे में

nikki-haley-chosen-as-un-ambassad_1479966776भारतीय मूल की निक्की हेली को अमेरिकी राजदूत के चुना गया है। निक्की हेली का पूरा नाम नम्रता रंधावा है और वह भारत की बेटी है। जानिए, इनके बारे में।

नम्रता निक्का रंधावा हेली का जन्म पंजाब के एक आप्रवासी परिवार अजित सिंह रंधावा और राज कौर रंधावा के यहां हुआ। वह पंजाब के अमृतसर से ताल्लुक रखती हैं।

नम्रता निक्का रंधावा हेली के पिता अजीत सिंह रंधावा और माता राज कौर रंधावा अमृतसर से आकर अमेरिका में बस गए थे। भारतीय सिख परिवार में जन्मी निक्की ने बाद में ईसाई धर्म स्वीकार कर लिया था।

उनकी शादी आर्मी नेशनल गार्ड के कैप्टन माइकल हेली से हुई है। उनके दो बच्चे रेना और नलिन हैं। उन्होंने शादी की रस्म चर्च और गुरुद्वारा दोनों में आयोजित की थी।

राजनीति में कदम रखने से पहले वह अपने पारिवारिक कारोबार से जुड़ी थीं। उनके पति माइकल हेली सेना में कैप्टन हैं जो अफगानिस्तान के हेलमंद प्रांत में भी सेवा दे चुके हैं। उनके दो बच्चे रीना (18) और नलिन (15) हैं।

Related Articles

Back to top button