दिल्लीराष्ट्रीय

दिल्ली में 43 अवैध पिस्तौलों के साथ 5 गिरफ्तार

arrest_1नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 43 अवैध पिस्तौलों के साथ पांच हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। यह जानकारी पुलिस ने रविवार को दी। मध्य प्रदेश के खिलाफत अली और दिनेश गावने को 12 जुलाई को आनंद विहार इलाके से गिरफ्तार किया गया जबकि उत्तर प्रदेश के देवेंद्र और धर्मेंद्र को 18 जुलाई को धौलाकुंआ इलाके से गिरफ्तार किया गया। चारों के पास से कुल 3० पिस्तौलें बरामद की गईं। पूछताछ के दौरान चारों ने बताया कि मध्य प्रदेश के खरगोन बड़वानी और खंडवा से हथियारों की तस्करी कर दिल्ली लाया जा रहा था। गिरफ्तार तस्करों ने बताया कि एक अन्य अरुण नामक एक अन्य तस्कर 19 जुलाई को अवैध हथियारों के साथ दिल्ली पहुंचा है। उसे सराय काले खां इलाके से गिरफ्तार कर लिया गया। अरुण के पास से पुलिस ने 13 पिस्तौलें बरामद की।

Related Articles

Back to top button