अपराध

हादसे में बेटे की मौत के बाद मां ने बहू के साथ किया वो कांड, जीते जी मर गई वो

हादसे में बेटे की मौत हो गई तो मां ने बहू के सा​थ वो कांड कर दिया कि वो जीते जी मर गई। लड़की के परिजनों को पता चला तो उनके भी होश उड़ गए। घटना हरियाणा के फतेहाबाद की है। जिले के एक गांव में रिश्तों को शर्मसार करने वाला यह मामला सामने आया है। महिला ने बेटे की मौत के बाद बहू को छोटे बेटे को सौंप दिया, जिसने उसके साथ दो महीने तक दुराचार किया। महिला ने अब थाने में ​शिकायत दर्ज कराई है।

थाने में दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि कि करीब चार साल पहले उसकी शादी हुई। 2012 में उसके ससुर की मृत्यु के बाद जमीन का कुछ हिस्सा उसके पति के नाम हो गया, लेकिन वर्ष 2014 में सड़क दुर्घटना में उसके पति की भी मौत हो गई।

पति की मौत का क्लेम भी धोखे से चाचा ने हड़प लिया

पति की मौत के बाद सड़क दुर्घटना का क्लेम जो उसके पति के बैंक खाते में आना था वह धोखाधड़ी कर उसके चाचा बलवंत ने अपने खाते में डलवा लिया। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि उसके पति की मृत्यु के बाद जमीन का हिस्सा उसके पति के नाम से बदलकर उसकी बेटी के नाम होना चाहिए था, वह भी धोखाधड़ी कर ससुराल पक्ष ने अपने नाम कर लिया।
महिला ने आरोप लगाया कि ससुराल वालों ने जबरदस्ती उसे देवर को सौंप दिया। देवर ने दो महीने अपने पास रखा और उसके साथ रेप किया। पीड़िता ने कोर्ट में जाकर इंसाफ की गुहार लगाई। कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने 7 नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। फिलहाल इस मामले में पुलिस की तफ्तीश जारी है।

Related Articles

Back to top button