अपराध

पैसों की बरसात करवाने वाली पूजा के नाम पर महिला से रेप

गुजरात के अहमदाबाद में रेप का एक हैरान वाला मामला सामने आया है। यहां एक तांत्रिक ने महिला से धन की बरसात के लिए पूजा-पाठ करवाने (धार्मिक अनुष्ठान) के बहाने रेप किया। पीड़ित महिला का आरोप है कि प्रकाश उर्फ बापू सुथार नाम के तांत्रिक ने उसके साथ रेप किया। महिला की शिकायत के मुताबिक, वह सूरत की रहने वाली है और दो बच्चों की मां है। 8 साल पहले उसकी शादी हुई थी। वह अपने पति के साथ काम की तलाश में सूरत से अहमदाबाद आई थी। वह यहां किराए पर रहती है। पुलिस के मुताबिक महिला घरों में काम करके और उसका पति प्राइवेट फैक्टरी में नौकरी करके अपना जीवन चलाते हैं।

 रिपोर्ट के मुताबिक करीब दो महीने पहले वह जहां रहने आई थी। उसकी मालकिन ने कहा कि वह ऐसे तांत्रिक को जानती हैं जो धार्मिक अनुष्ठान करके पैसों की बारिश करवा सकता है, लेकिन इस अनुष्ठान को बिना कपड़ों के किए जाता है। जिसके बाद गरीबी में जूझ रही पीड़िता इसके तैयार हो गई है। पीड़िता के मुताबिक उसकी मालकिन उसे वातवा नहर स्थित अय्यूबशा सैयद के घर ले गई। जहां तांत्रिक मौजूद था। तांत्रिक उसे एक कमरे में ले गया और धार्मिक अनुष्ठान के लिए कपड़े उतारने को कहा।

महिला की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक तांत्रिक ने आग जलाई और किसी चीज का छिड़काव किया, जिसके कारण वह बेहोश हो गई। महिला का कहना है कि वो पूरी तरह से बेहोश नहीं हुई थी, जिसके कारण उसे अपने साथ रेप होने की जानकारी थी। महिला ने इस बात की जानकारी अपनी मकान मालकिन को दी और उनके साथ जाकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने महिला की शिकायत पर तांत्रिक और उसके सहयोगी अय्यूबशा सैयद के खिलाफ रेप का मामला दर्ज कर लिया है। तांत्रिक और उसके सहयोगी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है या नहीं, इस बात की जानकारी अभी तक नहीं मिल सकी है। गौरतलब है कि तांत्रिकों द्वारा महिलाओं को इस तरह के झांसे देकर रेप करने के मामले पहले भी सामने आ चुके हैं। कुछ दिन पहले सूरत में भी एक ऐसा ही मामला सामने आया था। यहां अंधविश्वास का फायदा उठाते हुए एक तांत्रिक ने पहले मां और फिर नाबालिग बेटी को बनाया अपनी हवस का शिकार बनाया। पति की बीमारी को दूर करने के नाम पर तांत्रिक ने महिला और उसकी बेटी का एक साल तक शारीरिक शोषण किया।

 

Related Articles

Back to top button