फीचर्डराष्ट्रीयलखनऊ

बिजली, पानी और कानून व्यवस्था को लेकर भाजपा का धरना

bjp 2 sepलखनऊ। राजधानी लखनऊ में भाजपा सांसदों ने बिजली की समस्या और बदतर कानून-व्यवस्था को लेकर सोमवार को जीपीओ पार्क में महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने प्रदर्शन किया। धरने में पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं आगरा से सांसद राम शंकर कठेरिया सहित लगभग पचास सांसद सम्मिलित हुए। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने बताया कि उपचुनाव वाले जनपदों को छोड़कर प्रदेेश के अन्य जिलों में भी उक्त समस्याओं को लेकर धरना दिया गया व राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन दिये गये। सांसदों का एक प्रतिनिधिमंडल शाम को राज्यपाल राम नाइक से मिलकर उन्हें ज्ञापन सौंपा। धरने को संबोधित करते हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने अखिलेेश सरकार में फैले कुशासन पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा अखिलेश सरकार के सत्ता में आने के बाद से राज्य की कानून व्यवस्था की स्थिति बद से बदतर हुई है। राज्य में हत्या, लूट, अपहरण जैसे जघन्य अपराधों में तो बेतहाशा वृद्धि हुई ही है। राज्य में महिलाओं के साथ होने वाली दुराचार व उत्पीड़न की घटनाओं ने पूरे देश में कीर्तिमान स्थापित किये हैं। राज्य की बहरी अखिलेश  सरकार सबकुछ देखते हुए भी राज्य की कानून व्यवस्था को दुरूस्त कर पाने में असफल सबित हुई है। प्रदेश भाजपाध्यक्ष ने कहा राज्य में बढ़ते अपराधों व बिजली-पानी की समास्याओं सहित जनहित के अन्य मुद्दों पर हम चुप नहीं बैठेगें। पार्टी अखिलेश सरकार की जनविरोधी नीतियों का हर स्तर पर विरोध करेंगी।

Related Articles

Back to top button